इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 12 साल में 1 लाख रुपये को बनाए 3.37 करोड़, आइए 1.63 रुपये से 550 रुपये तक के इसके सफर पर डालें एक नजर

अगर किसी निवेशक ने 1 महीने पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो ये 1 लाख रुपये आज 1.05 लाख रुपये बन गए होते.

अपडेटेड Dec 31, 2021 पर 10:44 AM
Story continues below Advertisement
किसी निवेशक ने इस स्टॉक में 12 साल पहले 1.63 रुपये पर भाव पर 1 लाख रुपये होते तो आज उसके 1 लाख रुपये 3.37 करोड़ रुपये बन गए होते।

Multibagger stock: शेयर बाजार में पैसे बनाने के लिए धैर्य़ सबसे बड़ा मूलमंत्र है। हम शेयरों को सिर्फ खरीद बेचकर पैसे नहीं बना सकते। बल्कि पैसे बनाने के लिए हमें क्वालिटी शेयरों में खरीदारी करके इनमें लंबे समय तक बने रहना होगा। Avanti Feeds एक ऐसा ही शेयर है जिसने इस रणनीति पर काम करने वाले निवेशकों को जोरदार रिटर्न दिया है। इस हैदराबाद स्थिति कंपनी के शेयरों के भाव एनएसई पर 8 जनवरी 2010 को 1.63 रुपये पर नजर आ रहे थे। वहीं 30 दिसंबर 2021 को इस शेयर का भाव 550 रुपये के आसपास था। इस 12 साल की अवधि में लगभग 33,650 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Avanti Feeds के शेयर प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो 1 महीने में इस मल्टीबैगर स्टॉक ने करीब 5 फीसदी रिटर्न दिया है और यह 525 रुपये से बढ़कर 550 रुपये पर आ गया है। पिछले 6 महीने में यह स्टॉक 545.85 रुपये से बढ़कर 550.05 रुपये के स्तर पर आ गया है। इस अवधि में इसने 1 फीसदी से कम रिटर्न दिया है।

रिलायंस न्यू एनर्जी सोलार ने फाराडियोन में अधिग्रहित किए 100% स्टेक, जानिए पूरी डिटेल


पिछले 1 साल में यह स्टॉक साइडवेज रहा है। इस अवधि में इसने अपने शेयरधारकों को करीब 5 फीसदी रिटर्न दिया है लेकिन पिछले 5 साल में यह मल्टीबैगर स्टॉक 175 रुपये से बढ़कर 550 रुपये पर आ गया है और इस अवधि में इसने 210 फीसदी का रिटर्न दिया है जबकि पिछले 10 साल में यह शेयर 8.18 रुपये से बढ़कर 550.05 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में इसने 6600 फीसदी का रिटर्न दिया है।

इसी तरह पिछले 12 साल में यह मल्टीबैगर पेनी स्टॉक 1.63 रुपये से बढ़कर 550 रुपये पर आ गया है। इस अवधि में यह 337 गुना बढ़ा है।

अगर इस स्टॉक के 12 साल के सफरनामें पर नजर डालें तो अगर किसी निवेशक ने 1 महीने पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो ये 1 लाख रुपये आज 1.05 लाख रुपये बन गए होते। अगर इसी तरह किसी निवेशकों ने इस स्टॉक में 5 साल पहले 1 लाख रुपये लगाए होते और इसमें निवेशित बना रहा होता तो ये 1 लाख रुपये 3.10 लाख रुपये बन गए होते। इसी तरह अगर किसी ने 10 साल पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसको 56.50 लाख रुपये मिल रहे होते।

इसी तरह किसी निवेशक ने इस स्टॉक में 12 साल पहले 1.63 रुपये पर भाव पर 1 लाख रुपये होते तो आज उसके 1 लाख रुपये 3.37 करोड़ रुपये बन गए होते।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।