Get App

Hot Stocks: जल्द ही चाहते हैं डबल डिजिट रिटर्न तो इन शेयरों पर लगाएं दांव, चमक सकती है किस्मत

टेक्निकल नजरिए से देखें तो निफ्टी ने 17700 पर स्थिति ट्रेंड लाइन रजिस्टेंस पार कर लिया है। अब इसका अगला लक्ष् 18000-18100 नजर आ रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 17, 2022 पर 11:33 AM
Hot Stocks: जल्द ही चाहते हैं डबल डिजिट रिटर्न तो इन शेयरों पर लगाएं दांव, चमक सकती है किस्मत
Zydus Lif में 380 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 444 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 2-3 हफ्तों में इस स्टॉक में 11 फीसदी रिटर्न मिल सकता है

Pravesh Gour, SWASTIKA INVESTMART

निफ्टी की तेजी की यात्रा जारी है। निफ्टी के बियर मार्केट में प्रवेश किए बना 200 DMA पार करने के बाद FII इसमें मौका चूकने का डर पैदा हो गया है। जिसके चलते ये एक बार फिर भारतीय बाजार की तरफ रुख कर रहे हैं जिससे बाजार में तेजी आ रही है। पहली तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद अब ग्लोबल बाजार भारतीय बाजार की दिशा निर्धारण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ग्लोबल संकेत सुधरने के साथ ही आगे निफ्टी में तेजी का यह क्रम जारी रह सकता है।

टेक्निकल नजरिए से देखें तो निफ्टी ने 17700 पर स्थिति ट्रेंड लाइन रजिस्टेंस पार कर लिया है। अब इसका अगला लक्ष् 18000-18100 नजर आ रहा है। निफ्टी के लिए नीचे की तरफ पहाल सपोर्ट 17700 पर नजर आ रहा है। उसके बाद 17500-17400 पर अगले बड़े सपोर्ट हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें