नंदीश शाह, एचडीएफसी सिक्योरिटीज

नंदीश शाह, एचडीएफसी सिक्योरिटीज
वीकली चार्ट निफ्टी ने पिछले हफ्ते 2021-22 के हाई को जोड़ने वाले डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रैंड लाइन से ब3क आउट दिया है। निफ्टी इस समय 20, 50, 100 और 200 Day EMA से ऊपर स्थित है। ये सभी ट्राइम फ्रेम पर निफ्टी ने तेजी के संकेत दे रहा है। निफ्टी का वीकली RSI 60 के आसपास स्थित है। ये भी अभी ओवरबाट जोन से दूर नजर आ रहा है। इससे भी निफ्टी में और तेजी की उम्मीद नजर आ रही है। डेली ADX में भी बढ़त देखने को मिल रही है और ये 35 के आसपास स्थित है जो एक्स्ट्रीम मोमेंटम लेवल से नीचे हैं। ये सब निफ्टी में वर्तमान लेवल से और तेजी आने के संकेत दे रहे हैं।
ऑप्शन सेगमेंट पर नजर डालें तो 17500-17600 के लेवल पर काफी पुट राइटिंग देखने को मिली है। यह लेवल 17 सितंबर के 17485 के स्विंग लो से भी संयोग करता है। ऐसे में ट्रेडरों को हमारी सलाह है कि वो 17500 के ट्रेलिंग स्टॉपलॉस के साथ बुलशि बने रहें। ऊपर की तरफ निफ्टी हमें जल्द ही 18100-18350 के आसपास जाता नजर आ सकता है।
निफ्टी मिडकैप और स्माल कैप इंडेक्स ने निफ्टी की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। सितंबर महीने में निफ्टी मिडकैप और स्माल कैप में क्रमश: 2.7 फीसदी और 4.7 फीसीद की बढ़त देखने को मिली है। वहीं इस बीच निफ्टी में कुछ एक फीसदी की तेजी आई है। हमें उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में भी मिड और स्माल कैप शेयर लार्ज कैप की तुलना में ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
आज के तीन बॉय कॉल जिनमें 3-4 हफ्तों में हो सकती है डबल डिजिट कमाई
Navneet Education: Buy | LTP: Rs 146.5 | नवनीत एजूकेशन में 136 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ ,158-165 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 13 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Engineers India: Buy | LTP: Rs 70.9 | इंजीनियर्स इंडिया में 65 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 78-82 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 15 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Equitas Holdings: Buy | LTP: Rs 105.2 | इक्विटास होल्डिंग्स में 96 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ,115-120 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 14 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।