Rohan Patil,Bonanza Portfolio
Rohan Patil,Bonanza Portfolio
8 दिसंबर को सेसेंक्स-निफ्टी गैपअप ओपनिंग देखने को मिली और अच्छे ग्लोबल संकेतों के दम पर कल बाजार में अच्छी तेजी आई। कारोबार के अंत में सेसेंक्स-निफ्टी 1.5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहे। एक के बाद एक लगातार दो दिन 1 फीसदी से ज्यादा की क्लोजिंग बाजार में जोरदार शॉर्ट कवरिंग की और संकेत कर रहा है। हालांकि निफ्टी के लिए इसके 21-50DMA के करीब रजिस्टेंस नजर आ रहा है।
अगर निफ्टी 17,600 के ऊपर मजबूती दिखाता है तभी लोअर हाई और लोअर लो फॉर्मेशन अप्रभावी साबित होगा। जब तक ऐसा नहीं होता है तब तक पिछले 2 दिन में आई इस तेजी को शॉर्ट टर्म पुलबैक के रुप में ही देखा जाएगा। बाजार के ओवरऑल ऑप्शन डेटा से इस बात के संकेत मिलते हैं कि निफ्टी 17000-176000 के दायरे में कारोबार करता नजर आएगा।
वीकली चार्ट पर नजर डालें तो निफ्टी 21-week EMA के नजदीक सपोर्ट नजर आ रहा है जो निफ्टी के लिए काफी अहम है ।RSI (14) और स्टॉककैस्टिक जैसे मोमेटम भी डेली चार्ट पर कॉर्स ओवर मोमेंटम दिखा रहे हैं। निफ्टी 17,600 के हर्डल जोन के करीब पहुंच गया नजर आ रहा है। अगर निफ्टी 17600 के ऊपर बने रहने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें 18,000 का अगला लेवल देखने को मिल सकता है। निफ्टी के लिए 17,100 और 16,900 के स्तर पर इमीडिएट सपोर्ट है।
आज के 3 BUY कॉल जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है जोरदार कमाई
Adani Ports: Buy | LTP: Rs 761.40 | इस स्टॉक में 730 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 810 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। इस शेयर में 2-3 हफ्ते में 6.4 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।
Glaxosmithkline Pharmaceuticals: Buy | LTP: Rs 1,841.40 | इस स्टॉक में 1,748 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 2,000 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। इस शेयर में 2-3 हफ्ते में 8.60 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।
National Aluminium Company: Buy | LTP: Rs 98.30 | इस स्टॉक में 93 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 107.20 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। इस शेयर में 2-3 हफ्ते में 9.1 फीसदी का रिटर्न देखने को मिल सकता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।