Hot stocks:5 दिन की रैली के बाद 15 मार्च यानी कल के कारोबार में भारतीय बाजार में पुलबैक देखने को मिला। भारतीय बाजार कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज गिरावट और एफआईआई की बिकवाली पर लगाम लगने के कारण दूसरे ग्लोबल बाजारों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रहे थे। गौरतलब है कि ब्रेंट क्रूड की कीमतें अपने हाई से फिसलकर 98 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गई है। जो भारतीय बाजारों के लिए एक अच्छा संकेत है।
बाजार का अनुमान है कि रूस और यूक्रेन के संकट का समाधान जल्द ही देखने को मिल सकता है। वहीं आगे हमें ईरान और वेनेजुएला से भी सप्लाई बढ़ती नजर आ सकती है। इसके अलावा चीन की मंदी की वजह से भी कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बन रहा है। अब बाजार की फोकस यूएस फेड की मीटिंग के फैसले पर लगी हुई है जो कि बुधवार की रात को आएंगे।
टेक्निकली देखें तो निफ्टी 200-DMA को बचाने में कामयाब नहीं रहा है और इसमें पुलबैक देखने को मिला। अब निफ्टी के लिए 16,500-16,400 मजबूत डिमांड जोन है। अगर निफ्टी 17000 के स्तर को मजबूती से पार कर लेता है तो फिर हमें 17,250-17,400 तक की तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो यह भी 34,300-34,000 के करीब स्थित अपने 20-DMA पर ठहरता नजर आया। यही इसका मजबूत डिमांड जोन भी है। अगर बैंक निफ्टी ऊपर की तरफ मजबूती के साथ 36,000 का स्तर पार कर लेता है तो फिर यह हमें 37,000 के स्तर पर जाता दिख सकता है।
आज के 3 शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें 2-3 हफ्ते में हो सकती है डबल डिजिट कमाई
Minda Corporation: Buy | LTP: Rs 198.65 | इस स्टॉक 181 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 230 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। इस स्टॉक में 2-3 हफ्ते में 16 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है।
Century Plyboards: Buy | LTP: Rs 657 | इस स्टॉक 614 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 740 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। इस स्टॉक में 2-3 हफ्ते में 13 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है।
Supreme Petrochem: Buy | LTP: Rs 838 | इस स्टॉक 750 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 980 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह होगी। इस स्टॉक में 2-3 हफ्ते में 17 फीसदी की बढ़त देखने को मिल सकती है।