Get App

इस मल्टीबैगर स्पेशियालिटी केमिकल स्टॉक पर है ICICI सिक्योरिटीज को भरोसा, बढ़ाया टारगेट

अनुकूल स्थिति को देखते हुए वित्त वर्ष 2023 के लिए अपनी पूंजी खर्च योजना में 2.5 अरब रुपये की बढ़ोतरी करके इसको 11.5 अरब रुपये कर दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 16, 2022 पर 2:33 PM
इस मल्टीबैगर स्पेशियालिटी केमिकल स्टॉक पर है ICICI सिक्योरिटीज को भरोसा, बढ़ाया टारगेट
ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक पर अपनी Buy रेटिंग बनाए रखते हुए इसका टारगेट प्राइस 3,356 रुपये से बढ़ाकर 3400 रुपये कर दिया है

घरेलू ब्रोकरेज हाउस ICICI सिक्योरिटीज मल्टीबैगर स्पेशियालिटी  केमिकल स्टॉक Gujarat Fluorochemicals पर जोरदार तरीके से बुलिश है। ब्रोकरेज हाउस ने हाल ही में जारी अपने नोट में कहा है कि Gujarat Fluorochemicals का गुजरात में बन रही बैटरी केमिलकल इकाई वित्तवर्ष 2023 में शुरू हो जाएगी। वित्तवर्ष 2024 से इससे रेवेन्यू मिलना भी शुरू हो जाएगा। इस केमिकल बनाने वाली कंपनी ने अनुकूल बाजार को देखते हुए अगले दो साल के लिए अपनी पूंजी खर्च योजना में बढ़ोतरी कर दी है।

ICICI सिक्योरिटीज ने इस स्टॉक पर वित्तवर्ष 2023-24 का अपना ईपीएस अनुमान 1-10 फीसदी बढ़ा दिया है। ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक पर अपनी Buy रेटिंग बनाए रखते हुए इसका टारगेट प्राइस 3,356 रुपये से बढ़ाकर 3400 रुपये कर दिया है। बतातें चलें कि Gujarat Fluoro पिछले 1 साल की अवधि का मल्टीबैगर स्टॉक साबित हुआ है। इस शेयर में 200 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है।

ब्रोकरेज हाउस ने इस स्टॉक पर जारी अपने नोट में कहा है कि कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 13.2 ktpa करने पर काम कर रही है। उम्मीद है कि कंपनी वित्त वर्ष 2023 में अपनी कुल उत्पादन क्षमता से काम करेगी। आगे FKM and PVDF के मजबूत मांग की संभावना नजर आ रही है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2023 में कंपनी के प्रोडक्ट्स की कीमतों में डबल डिजिट ग्रोथ की संभावना है।

कंपनी में आगे अनुकूल स्थिति को देखते हुए वित्त वर्ष 2023 के लिए अपनी पूंजी खर्च योजना में 2.5 अरब रुपये की बढ़ोतरी करके इसको 11.5 अरब रुपये कर दिया है। कंपनी ये खर्च नए फ्लोरोपालिमर ईकाई की स्थापना में करेगी। इस सेगमेंट में कंपनी की उत्पादन क्षमता में 4 ktpa की बढ़ोतरी का अनुमान है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें