इस हफ्ते Religare Broking के अजीत मिश्रा, मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ और Vighnahara Investment के VIBHOR VARSHNEY के बीच मुकाबला हो रहा है। वहीं Vibhor पहली बार इस खेल में हिस्सा ले रहे हैं। इस खेल में कोई भी जीते आप अपने लिए पैसा और मुनाफा बना सकते हैं। इनके बीच इस खेल में रिटर्न कमाने के लिए मुकाबला है। इसमें खिलाड़ी मुकाबला करते हैं और दर्शकों को कमाई के अवसर मिलते हैं।
चौथे दिन अमित की टॉप कॉल RELIANCE रही जिसने 3 प्रतिशत का रिटर्न दिया।
चौथे दिन अजीत की टॉप कॉल SONATA SOFT रही जिसने 8.2 प्रतिशत का रिटर्न दिया।
चौथे दिन की VIBHOR VARSHNEY की टॉप कॉल L&T TECH SERV रही जिसमें 5 प्रतिशत का रिटर्न मिला
चौथे दिन की समाप्ति पर खिलाड़ियों के सुझाये स्टॉक्स पर इतना मिला रिटर्न
चौथे दिन की समाप्ति पर अजीत मिश्रा के सुझाये स्टॉक्स पर करीब 11.75 प्रतिशत का रिटर्न मिला
चौथे दिन की समाप्ति पर अमित सेठ के सुझाये स्टॉक्स पर करीब 13.03 प्रतिशत का रिटर्न मिला
चौथे दिन की समाप्ति पर VIBHOR VARSHNEY के सुझाये स्टॉक्स पर करीब 5.70 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न मिला
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाए हुए स्टॉक्स
Religare Broking के अजीत मिश्रा का कमाई वाला स्टॉकः BUY ICIL
अजीत ने कहा कि इसमें 280.60 के स्तर पर 265 के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें। इसमें 310 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाई वाला स्टॉकः BUY BHARTI AIRTEL
अमित ने कहा कि इस स्टॉक को 747.80 रुपये के स्तर पर खरीदें और इसमें 730 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 780 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे।
Vighnahara Investment के VIBHOR VARSHNEY का कमाई वाला स्टॉकः BUY DEEPAK NITRATE
विभोर ने कहा कि इसमें 2449 के स्टॉपलॉस के साथ 2483.50 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2608 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।