सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते इस खेल में NAV INVESTMETS के आशीष बहेती, wavesstrategy.com के CEO आशीष क्याल और stockmasala.com के कृष सुब्रमण्यम के बीच के बीच मुकाबला हो रहा है। इसमें कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से आप पैसा बना सकते हैं।
चौथे दिन की आशीष क्याल की टॉप कॉल TVS MOTOR रही जिसने 4% का रिटर्न दिया
चौथे दिन की कृष सुब्रमण्यम की टॉप कॉल ZENSAR रही जिसने 2.7% का रिटर्न दिया
चौथे दिन की समाप्ति पर आशीष क्याल के सुझाये स्टॉक्स ने 5.05% का निगेटिव रिटर्न दिया
चौथे दिन की समाप्ति पर आशीष बहेती के सुझाये स्टॉक्स ने 2.69% का रिटर्न दिया
चौथे दिन की समाप्ति पर कृष सुब्रमण्यम के सुझाये स्टॉक्स ने 8.61% का निगेटिव रिटर्न दिया
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
wavesstrategy.com के आशीष क्याल का कमाईवाला स्टॉकः SELL SAIL
आशीष क्याल ने कहा कि इसमें 110.95 के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 99.5 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 114 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
NAV INVESTMETS के आशीष बहेती का कमाईवाला शेयरः BUY L&T Infotech
आशीष बहेती ने इस स्टॉक में 6933 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 6830 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 7140 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
stockmasala.com के कृष सुब्रमण्यम का कमाईवाला स्टॉकः BUY L&T Fin Holdings
कृष सुब्रमण्यम ने कहा कि इस स्टॉक में 77.75 के स्तर पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 72 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 80 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
wavesstrategy.com के आशीष क्याल का कमाईवाला स्टॉकः SELL Ashok Leyland
आशीष क्याल ने कहा कि इसमें 123.5 के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 110 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 127 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।