सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-
GOLDMAN SACHS की IT सेक्टर पर राय
GOLDMAN SACHS ने IT सेक्टर पर राय व्यक्त करते हुए कहा कि Accenture के नतीजे हर लिहाज से शानदार रहे हैं। गाइडेंस में जोरदार बढ़ोतरी दिखी और ऑडरबुक मजबूत है। Accenture के अच्छे नतीजे ITसेक्टर के लिए पॉजिटिव नजर आ रहे हैं। वहीं मांग और मार्जिन के लिहाज से नतीजे पॉजिटिव हैं। इन्होंने Infosys और TCS पर खरीदारी की सलाह दी है।
CREDIT SUISSE की IT सेक्टर पर राय
CREDIT SUISSE ने IT सेक्टर पर राय देते हुए कहा है कि Accenture के Q1 नतीजे शानदार रहे हैं। इन्होंने FY22 रेवेन्यू गाइडेंस की रेंज बढ़ाकर 19-22% किया है। इसके आगे भी मैनेजमेंट को मजबूत ग्रोथ का भरोसा है। इनकी आईटी सेक्टर में Infosys, TCS और HCL Tech टॉप पिक है।
MS ने IT सेक्टर पर राय व्यक्त करते हुए कहा कि कंपनी की डिमांड कमेंट्री भारतीय IT के लिए पॉजिटिव है। Accenture के नतीजे से आगे भारतीय IT की तेज ग्रोथ संभव है।
JEFFERIES की AMBER ENT पर राय
JEFFERIES ने AMBER ENT पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 4,350 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि व्हाइट गुड्स के तहत Q3 में दो PLI मंजूरियां मिलीं हैं। जबकि AC कंपोनेंट और ILJIN के लिए अप्रूवल मिला है। उनका कहना है कि FY22-24 में बिक्री/मुनाफा में +33%/+65% CAGR ग्रोथ संभव है।