Indus Towers के शेयर में 5% तक गिरावट, खराब नतीजों से 2 साल के निचले स्तर पर पहुंचा

Indus Tower Share Price : आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एक नोट में कहा कि टीनेंसी में बढ़ोतरी की मुख्य वजह एयरटेल का 5जी रोलआउट रहा है। Vodafone Idea से कलेक्शन में देरी हुई है और सर्विस प्रोवाइडर के रूप में कंपनी का एक्सपोजर हमारी नजर में एक बड़ी चिंता है। Vodafone Idea से बकाये के कलेक्शन में सुधार होने तक इसकी संभावनाओं को लेकर ब्रोकरेज का रुख सतर्क बना हुआ है

अपडेटेड Jan 25, 2023 पर 11:36 AM
Story continues below Advertisement
इंडस टावर्स भारत में पैसिव टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर की अग्रणी प्रदाता है और यह विभिन्न मोबाइल ऑपरेटरों के लिए टेलीकॉम टावरों और कम्युनिकेशन स्ट्रक्चर्स को तैयार करती है, ओनरशिप रखती है और प्रबंधन करती है

Indus Towers Share Price : इंडस टॉवर्स के शेयर बुधवार, 25 जनवरी को बीएसई पर इंट्राडे में 5 फीसदी कमजोर होकर 162.25 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। यह शेयर का दो साल का निचला स्तर है। दरअसल, कंपनी को दिसंबर 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान 708 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इसकी मुख्य वजह 2,201 करोड़ रुपये के संदिग्ध कर्ज 493 करोड़ रुपये का असामान्य शुल्क रहा है। इससे पहले सितंबर तिमाही में कंपनी को 872 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट रहा है। Indus Tower ने एक बयान में कहा कि अकाउंटिंग प्रैक्टिसेज में सख्ती से बुक्स में लॉस दर्ज किया गया है। दरअसल एक बड़े कस्टमर की तरफ से कलेक्शन में लगातार कमी बनी हुई है।

एक साल में 36 फीसदी टूटा शेयर

इस प्रकार, स्टॉक अक्टूबर 2020 के बाद के निचले स्तर पर पहुंच गया है। जनवरी में अभी तक शेयर 14 फीसदी टूट चुका है। वहीं, पिछले एक महीने में इंडस टावर का शेयर 15 फीसदी, छह महीने में 27 फीसदी और एक साल में 36 फीसदी कमजोर हो चुका है।

कैसे रहे दिसंबर तिमाही के नतीजे


नतीजों की बात करें तो चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू तिमाही आधार पर 12.7 फीसदी और सालाना आधार पर 5 फीसदी घटकर 6,765 करोड़ रुपये रह गया। वहीं एबिटडा मार्जिन सालाना आधार पर 68.6 फीसदी घटकर 1,163 करोड़ रुपये रह गया। एबिटडा मार्जिन सालाना आधार पर 36 फीसदी घटकर 17.2 फीसदी रह गया। कंपनी ने Vodafone Idea के बकाए के एवज में 2,270 करोड़ रुपये का संदिग्ध कर्ज उपलब्ध कराया है।

Budget 2023: बजट से पहले ये स्टॉक चमकाएंगे आपकी किस्मत, क्या आप करेंगे निवेश?

इंडस टावर्स भारत में पैसिव टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर की अग्रणी प्रदाता है और यह विभिन्न मोबाइल ऑपरेटरों के लिए टेलीकॉम टावरों और कम्युनिकेशन स्ट्रक्चर्स को तैयार करती है, ओनरशिप रखती है और प्रबंधन करती है।

187,000 से अधिक टेलीकॉम टावरों के साथ कंपनी देश की सबसे बड़ी टावर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदाताओं में से एक है, जिसकी उपस्थिति सभी 22 टेलीकॉम सर्किलों में है। इंडस टावर्स भारत में सभी वायरलेस दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को सेवाएं देती है।

क्या है ब्रोकरेज की राय

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एक नोट में कहा कि टीनेंसी में बढ़ोतरी की मुख्य वजह एयरटेल का 5जी रोलआउट रहा है। Vodafone Idea से कलेक्शन में देरी हुई है और सर्विस प्रोवाइडर के रूप में कंपनी का एक्सपोजर हमारी नजर में एक बड़ी चिंता है। हम Vodafone Idea से बकाये के कलेक्शन में सुधार होने तक इसकी संभावनाओं को लेकर सतर्क बने हुए हैं।

डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।