यूनियन बजट 2023-जनवरी वायदा सीरीज की एक्सपायरी के दिन बाजार में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी 18000 के नीचे फिसला है। बैंक निफ्टी में दबाव और ज्यादा बना है। मिडकैप शेयरों का भी बुरा हाल है। बाजार में चौतरफा बिकवाली का मूड दिख रहा है। सरकारी बैंकों में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स करीब 2% फिसला है। रियल्टी, फार्मा और एनर्जी सेक्टर में भी कमजोरी दिख रही है। ऐसे में सीएनबीसी- आवाज़ पर आज दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर अपने पसंदीदा स्टॉक्स में खरीदारी की राय दी है। जो बजट से पहले आपको बाजार में रोज तगड़ी कमाई करा सकते है , तो आइए एक्सपर्ट्स के सुझाए स्टॉक्स पर डालते है एक नजर-
www.rajeshsatpute.com के राजेश सतपुते की पसंद
UPL (Fut)- राजेश सतपुते ने UPLमें खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 735 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 760 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
Tata Motors- आशीष बहेती ने Tata Motors में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 410 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। उनका मानना है कि यह स्टॉक हमें 440 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
manasjaiswal.com के मानस जयसवाल की पसंद
Chalet Hotels- मानस जयसवाल ने Chalet Hotels में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 349 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। यह स्टॉक हमें 372 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
मार्केट एक्सपर्ट्स अमित सेठ की पसंद
Dabur India- अमित सेठ ने Dabur India में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 560 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। यह स्टॉक हमें 577/582 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा की पसंद
Eicher Motors- प्रकाश गाबा ने Eicher Motors में खरीदारी की राय दी है और इस स्टॉक में 3178 रुपये का स्टॉपलॉस लगाने को कहा है। यह स्टॉक हमें 3300 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।