Indus Towers Share Price : इंडस टॉवर्स के शेयर बुधवार, 25 जनवरी को बीएसई पर इंट्राडे में 5 फीसदी कमजोर होकर 162.25 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। यह शेयर का दो साल का निचला स्तर है। दरअसल, कंपनी को दिसंबर 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान 708 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इसकी मुख्य वजह 2,201 करोड़ रुपये के संदिग्ध कर्ज 493 करोड़ रुपये का असामान्य शुल्क रहा है। इससे पहले सितंबर तिमाही में कंपनी को 872 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट रहा है। Indus Tower ने एक बयान में कहा कि अकाउंटिंग प्रैक्टिसेज में सख्ती से बुक्स में लॉस दर्ज किया गया है। दरअसल एक बड़े कस्टमर की तरफ से कलेक्शन में लगातार कमी बनी हुई है।
