भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता कंपनी इंफोसिस ( Infosys) का सालाना आधार पर शुद्ध मुनाफा मार्च में समाप्त तिमाही में 12% बढ़कर 5,686 करोड़ हो गया। जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 5,076 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी की आय लगभग 23% बढ़कर 32,276 करोड़ हो गई। जबकि पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 26,311 करोड़ रुपये रही थी।
इंफोसिस ने मजबूत डील पाइपलाइन और डिजिटल एवं क्लाउड कंप्यूटिंग सर्विसेस में निरंतर अच्छी मांग के चलते चालू वित्त वर्ष के लिए 13-15% आय वृद्धि का अनुमान लगाया है। वहीं FY23 के लिए कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन गाइडेंस 21%-23% है।
ग्लोबल ब्रोकरेज जेफरीज (Jefferies) के मुताबिक इंफोसिस ने टीसीएस की तुलना में 10% डिस्काउंट पर कारोबार किया जबकि इसका अर्निंग आउटलुक ग्रोथ 2 प्रतिशत अधिक था। ब्रोकरेज ने नोट में कहा "हम उम्मीद करते हैं कि स्टॉक Q4 के नतीजों के बाद सही होगा। हमने नोट किया है कि वित्त वर्ष 2020 के बाद से जब भी इंफोसिस टीसीएस पर 10% डिस्काउंट पर ट्रेड करता है, तो अगले 12 महीनों में टीसीएस के मुकाबले इंफोसिस ने 10% ज्यादा तेजी के साथ कारोबार किया है।"
मिंट की खबर के मुताबिक जेफरीज ने इंफोसिस के शेयरों पर खरीदारी की रेटिंग देते हुए 2,050 रुपये का संशोधित लक्ष्य तय किया है। इंफोसिस के Q4 नतीजे अनुमानों से कमजोर रहे हैं इसके बावजूद ब्रोकर्स ने इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है।
Motilal Oswal ने कहा "भले ही 4QFY22 में ग्रोथ नरम रही लेकिन डिमांड बनी रहेगी और ऑर्डर बुक में मजबूती नजर आयेगी।" मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है और इसका लक्ष्य 2000 रुपये तय किया है।
Emkay के विश्लेषक ने स्टॉक पर राय देते हुए इस पर खरीदारी की राय दी है और शेयर का लक्ष्य 1970 रुपये तय किया है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )