Infra Stocks : ये 13 शेयर दिला सकते हैं तगड़ा रिटर्न, HDFC Securities की हैं टॉप पिक्स

ब्रोकरेज को कंपनियों की ऑर्डर बुक भरी होने से प्रतिस्पर्धा कम होने का अनुमान है और हाल की बिड्स में देखने को मिला है कि कम कंपनियां ही कॉस्ट से नीचे बिड लगा रही हैं

अपडेटेड Aug 24, 2022 पर 4:46 PM
Story continues below Advertisement
HDFC Securities की इन्फ्रा सेक्टर की टॉप स्टॉक पिक्स में GR Infra, KNR, PNC Infra, HG Infra और NCC शामिल हैं

HDFC Securities top picks : टियर-1 इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर कंपनियों के शेयर एक साल बाद की वैल्यूएशन के 8.5 गुने पर ट्रेड हो रहे हैं और हाल की गिरावट से मजबूत बैलेंसशीट वाली कंपनियों में खरीदारी के अच्छे मौके बने हैं। घरेलू ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह बात कही है।

ब्रोकरेज को कंपनियों की ऑर्डर बुक भरी होने से प्रतिस्पर्धा कम होने का अनुमान है और हाल की बिड्स में देखने को मिला है कि कम कंपनियां ही कॉस्ट से नीचे बिड लगा रही हैं।

हाईवे प्रोग्राम को बढ़ा रही है सरकार


ब्रोकरेज ने अपने नोट में कहा, सरकार प्रोजेक्ट आवंटन के साथ अपने हाईवे प्रोग्राम को बढ़ाना चाहती है। NHAI पर कर्ज से जुड़ी रोक के चलते हमें इसकी बैलेंसशीट में सुधार होने का अनुमान है। एसेट मोनेटाइजेशन से एनएचएआई की बैलेंसशीट को और मजबूती मिल सकती है, क्योंकि सॉवरेन फंड्स ने एनएचएआई और प्राइवेट रोड प्रोजेक्ट्स में अच्छी दिलचस्पी दिखाई है।

Multibagger Stock: 5 साल में 400% का रिटर्न देने वाला यह फार्मा स्टॉक प्रभुदास लीलाधर को भी है पसंद, जानिए क्या है टारगेट प्राइस

ये हैं ब्रोकरेज की पसंदीदा पिक्स

HDFC Securities की इन्फ्रा सेक्टर की टॉप स्टॉक पिक्स में GR Infra, KNR, PNC Infra, HG Infra और NCC शामिल हैं। कैपिटल गुड्स में Larsen and Toubro (L&T), Cummins India और Kalpataru उसकी पसंदीदा पिक्स हैं।

टियर-1 डेवलपर्स सतर्क बने हुए हैं और ग्रोथ की तुलना में बैलेंसशीट पर जोर देते नजर आ रहे हैं। ब्रोकरेज ने कहा कि यह लंबी अवधि की रीरेटिंग और एसेट निर्माण के लिए अच्छे संकेत हैं।

IDBI Bank में कम से कम 51% हिस्सेदारी बेच सकती है सरकार, जानिए क्या है पूरा प्लान

जानिए क्या दिए टारगेट

ब्रोकरेज ने जीआर GR Infra (टारगेट 2,266 रुपये), HG Infra ( टारगेट प्राइस 980 रुपये), KNR Constructions (टारगेट : 350 रुपये), PNC Infratech (टारगेट : 407 रुपये), NCC (टारगेट : 108), Ashoka Buildcon (टारगेट : 140 रुपये), Ahluwalia Contracts (टारगेट : 542 रुपये), JMC Projects (टारगेट : 142 रुपये), PSP Projects (टारगेट : 705 रुपये), ITD Cementation (टारगेट : 126 रुपये), Dilip Buildcon (टारगेट : 369 रुपये) के लिए खरीद की सलाह दी है।

वहीं 284 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ IRB Infra Developers और 364 के टारगेट के साथ J Kumar Infraprojects के शेयरों को ऐड करने की सिफारिश की है।

नोट के मुताबिक, इन्फ्रास्ट्रक्चर एसेट निर्माण मौजूदा सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता है, जिससे अगले दशक के दौरान भारी संख्या में ऑर्डर जारी होने की संभावना है।

डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।