Get App

ITC मैनेजमेंट ने कारोबार की restructuring के दिए साफ संकेत, जानिए कितने बुलिश है ब्रोकरेज हाउसेस

ब्रोकरेज फर्म ने UBS ने इस स्टॉक पर Buy रेटिंग दी है और इस स्टॉक का लक्ष्य 280 रुपये दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 15, 2021 पर 9:50 AM
ITC मैनेजमेंट ने कारोबार की restructuring के दिए साफ संकेत, जानिए कितने बुलिश है ब्रोकरेज हाउसेस
JEFFERIES ने भी इस शेयर पर Buy रेटिंग देते हुए इस स्टॉक का लक्ष्य 300 रुपये प्रति शेयर तय किया है

ITC मैनेजमेंट ने कारोबार के पुनर्गठन ( restructuring) से इनकार नहीं किया है। कंपनी के चेयरमैन SANJIV PURI ने कहा है कि FMCG कारोबार के डीमर्जर और आईटी सब्सिडियरी (IT subsidiary)की लिस्टिंग पर विचार के लिए कंपनी तैयार है। कंपनी कारोबार में विस्तार के लिए अगले 3 सालों में 10,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश करेगी।

कंपनी का कहना है कि वह 35-40 फीसदी रकम FMCG कारोबार में ग्रोथ में खर्च करेगी जबकि 25-30 फीसदी रकम पेपरबोर्ड और 10 फीसदी होटल कारोबार पर खर्च करेगी। कंपनी ने साफ किया है कि वह होटल कारोबार के डीमर्जर की योजना को रद्द नहीं करेगी। होटल इंडस्ट्री में रिकवरी के बाद डीमर्जर पर काम जारी है।

ऐसे में ब्रोकरेज हाउस आईटीसी के स्टॉक पर क्या नजरिया रखते है । आइए डालते है इसपर एक नजर ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें