ITC share price : आईटीसी लि. के शेयरों में तेजी का रुझान जारी रहने के साथ सोमवार को बीएसई पर शुरुआती कारोबार में 2 फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ 290 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। दोपहर 1.40 बजे शेयर लगभग 3 फीसदी मजबूत होकर 293 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जो उसका 3 साल का उच्चतम स्तर है।
पिछले कुछ साल में कमजोर प्रदर्शन के बाद स्टॉक ने 2022 में 32 फीसदी रिटर्न के साथ शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि इसकी तुलना में बेंचमार्क सेंसेक्स में 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
मार्च तिमाही में 12 फीसदी बढ़ा प्रॉफिट
एफएमसीजी, होटल, पैकेजिंग, पेपरबोर्ड, स्पेशियल्टी पेप और एग्रीबिजनेस से जुड़ी आईटीसी एक डायवर्सिफाइड कंपनी है। एफएमसीजी ने जनवरी-मार्च अवधि के दौरान 12 फीसदी ग्रोथ के साथ 4,195 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। कोलकाता बेस्ड कंपनी ऑपरेशंस से रेवेन्यू 15 फीसदी बढ़कर 17,754 करोड़ रुपये हो गया था।
एफएमसीजी सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन
FMCG सेगमेंट से कंपनी का रेवेन्यू 12.3 फीसदी मजबूत होकर 4,149 करोड़ रुपये हो गया, जबकि सिगरेट से रेवेन्यू 10 फीसदी बढ़कर 6,443 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। होटल सेगमेंट से उसका रेवेन्यू 389.6 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि से 35.3 फीसदी ज्यादा था।
किन फैक्टर्स से मिल रहा सपोर्ट
जून के मध्य में जारी एक रिपोर्ट में मोतीलाल ओसवाल ने कहा था कि कोविड की दूसरी लहर के बाद डिमांड महामारी से पहले के स्तरों पर पहुंचने के साथ उसने ITC के शेयरों को अपग्रेड करते हुए खरीद की सलाह दी है।
ब्रोकरेज ने अपने नोट में कहा, “डिमांड में उम्मीद से बेहतर सुधार और सिगरेट में अच्छे मार्जिन के आउटलुक, एफएमसीजी बिजनेस में अच्छी सेल्स और हाल के वर्षों में बेहतर कैपिटल अलोकेशन से उसकी आईटीसी के शेयर पॉजिटिव राय है।”
हाल के वर्षों में सिगरेट पर टैक्स में स्थिरता से आईटीसी को डिमांड बाधित हुए बिना कीमत बढ़ाने का मौका मिला है। एनालिस्ट्स को यह ट्रेंडल आगे भी बरकरार रहने की उम्मीद है।
मौजूदा उतार-चढ़ाव भरे बाजार के बीच उसके कोर बिजनेस की मजबूती और 4-5 फीसदी डिविडेंड यील्ड इसे एक डिफेंसिव दांव बनाती है।