Get App

दमदार रैली के साथ 3 साल के हाई पर पहुंचा ITC का शेयर, जानिए किन फैक्टर्स से मिल रहा सपोर्ट

पिछले कुछ साल में कमजोर प्रदर्शन के बाद स्टॉक ने 2022 में 32 फीसदी रिटर्न के साथ शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि इसकी तुलना में बेंचमार्क सेंसेक्स में 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 04, 2022 पर 2:29 PM
दमदार रैली के साथ 3 साल के हाई पर पहुंचा ITC का शेयर, जानिए किन फैक्टर्स से मिल रहा सपोर्ट
आईटीसी लि. एफएमसीजी, होटल, पैकेजिंग, पेपरबोर्ड, स्पेशियल्टी पेप और एग्रीबिजनेस से जुड़ी एक डायवर्सिफाइड कंपनी है

ITC share price : आईटीसी लि. के शेयरों में तेजी का रुझान जारी रहने के साथ सोमवार को बीएसई पर शुरुआती कारोबार में 2 फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ 290 रुपये  के स्तर पर पहुंच गया। दोपहर 1.40 बजे शेयर लगभग 3 फीसदी मजबूत होकर 293 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जो उसका 3 साल का उच्चतम स्तर है।

पिछले कुछ साल में कमजोर प्रदर्शन के बाद स्टॉक ने 2022 में 32 फीसदी रिटर्न के साथ शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि इसकी तुलना में बेंचमार्क सेंसेक्स में 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

मार्च तिमाही में 12 फीसदी बढ़ा प्रॉफिट

एफएमसीजी, होटल, पैकेजिंग, पेपरबोर्ड, स्पेशियल्टी पेप और एग्रीबिजनेस से जुड़ी आईटीसी एक डायवर्सिफाइड कंपनी है। एफएमसीजी ने जनवरी-मार्च अवधि के दौरान 12 फीसदी ग्रोथ के साथ 4,195 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। कोलकाता बेस्ड कंपनी ऑपरेशंस से रेवेन्यू 15 फीसदी बढ़कर 17,754 करोड़ रुपये हो गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें