Get App

JULY AUTO SALES: जोरदार रह सकती है MHCV,कार, SUV और ट्रक की बिक्री, ट्रैक्टर की बिक्री में दिखेगी गिरावट

जुलाई में MHCV और ट्रक सेगमेंट में अच्छी डिमांड देखने को मिल सकती है और चिप की दिक्कत कम होने से कार बिक्री में इजाफा हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 29, 2022 पर 3:53 PM
JULY AUTO SALES: जोरदार रह सकती है MHCV,कार, SUV और ट्रक की बिक्री, ट्रैक्टर की बिक्री में दिखेगी गिरावट
जुलाई महीने में M&M और ESCORTS दोनों कंपनियों के TRACTORS की बिक्री में गिरावट नजर आ सकती है

भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से तेजी नजर आई है। कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजे, ग्लोबल बाजारों में आई हुई रौनक और भारतीय बाजारों में विदेशी निवेशकों की वापसी से बाजार में बहार आई है। विगत कुछ दिनों से कंपनियों के रोजाना आने वाले नतीजों के साथ ही बाजार की नजर 1 अगस्त को आने वाले ऑटो बिक्री के आंकड़ों पर भी लगी हुई है। सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता से जानते हैं कैसे रह सकते हैं जुलाई ऑटो बिक्री की आंकड़े

यतिन मोता ने जुलाई ऑटो बिक्री अनुमान बताते हुए कहा कि MHCV और ट्रक सेगमेंट में अच्छी डिमांड देखने को मिल सकती है। वहीं इस महीने चिप की कमी कम होने से कार बिक्री में सुधार नजर आ सकता है। दूसरी तरफ जोरदार बुकिंग से कार, SUV सेगमेंट ऑर्डरबुक मजबूत देखने को मिल सकती है। इसके अलावा कार, SUV को नए लॉन्च का भी मिला सहारा मिलता दिखेगा।

यतिन ने आगे कहा कि त्योहारों से पहले प्रोडक्शन में सुधार देखने को मिल रहा है। वहीं सालाना आधार पर M&M के UV वॉल्यूम 30% बढ़ सकते हैं। वहीं टू-व्हीलर्स के आंकड़ों पर नजर डालें तो जुलाई में टू-व्हीलर्स की बिक्री में रिकवरी धीमी देखने को मिल सकती है।

यतिन ने आंकड़ों के लिहाज से बताया कि सालाना आधार पर जुलाई 2022 में TATA MOTORS के गाड़ियों की बिक्री 53.6% बढ़कर 83100 रह सकती है जबकि पिछले साल जुलाई 2021 में कंपनी ने 54119 गाड़ियों की बिक्री की थी। वहीं जुलाई 2022 में ASHOK LEYLAND के गाड़ियों की बिक्री 66.5% बढ़कर 14400 रह सकती है जबकि पिछले साल जुलाई 2021 में कंपनी ने 8650गाड़ियों की बिक्री की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें