Kalyan Jewellers Shares : कल्याण ज्वेलर्स के शेयर बुधवार, 14 सितंबर को बीएसई पर इंट्राडे में 12 फीसदी की मजबूती के साथ 93.60 रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जो उसका ऑल टाइम हाई है। हालांकि, सेशन के अंत में शेयर 10.11 फीसदी बढ़कर 92 रुपये पर बंद हुआ।
Kalyan Jewellers Shares : कल्याण ज्वेलर्स के शेयर बुधवार, 14 सितंबर को बीएसई पर इंट्राडे में 12 फीसदी की मजबूती के साथ 93.60 रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जो उसका ऑल टाइम हाई है। हालांकि, सेशन के अंत में शेयर 10.11 फीसदी बढ़कर 92 रुपये पर बंद हुआ।
खास बात यह है कि कल्याण ज्वेलर्स के शेयर में हेवी वॉल्यूम्स के साथ यह तेजी आई है। एनएसई और बीएसई दोनों में ज्वेलरी कंपनी के कुल 1.35 करोड़ इक्विटी शेयरों के सौदे हुए, जो कंपनी की कुल 1.3 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर हैं।
पहली बार इश्यू प्राइस से ऊपर गया शेयर
इससे पहले शेयर ने 2 सितंबर, 2022 को अपना 85.70 रुपये का हाई बनाया था। इसके साथ ही शेयर पहली बार अपने 87 रुपये के इश्यू प्राइस से ऊपर गया है। कंपनी ने 26 मार्च, 2021 को स्टॉक मार्केट में आगाज किया था।
पिछले एक महीने में शेयर 31 फीसदी मजबूत हो चुका है, जबकि इस दौरान एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स (S&P BSE Sensex) में 1.9 फीसदी की ही बढ़त रही है। वहीं, पिछले तीन महीने में शेयर 56 फीसदी से ज्यादा मजबूत हो चुका है।
170 फीसदी बढ़ा प्रॉफिट
भारत की सबसे बड़ी ज्वेलरी रिटेलर्स में से एक कल्याण के मुख्य बिजनेस में विभिन्न अवसरों पर पहनी जाने वाली गोल्ड सहित अऩ्य ज्वेलरी की डिजाइन, मैन्युफैक्चर और बिक्री शामिल है।
कंपनी ने पिछले 12 महीने के दौरान प्री कोविड (वित्त वर्ष 20) की तुलना में 170 फीसदी ग्रोथ के साथ 383 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स दर्ज किया।
जून तिमाही में जारी रहा एक्सपेंशन
इसके अलावा, जून, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान रिटेल एक्सपेंशन जारी रहा और उसने चार नए शोरूम लॉन्च किए। इनमें तीन शोरूम दक्षिण भारत में और एक मिडिल ईस्ट में शामिल है। 30 जून, 2022 तक भारत और मिडिल ईस्ट में कल्याण ज्वेलर्स कुल स्टोर्स की संख्या 158 हो चुकी है।
क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ICRA Ratings के मुताबिक, एनालिस्ट्स को वित्त वर्ष 23 के दौरान 11 फीसदी ग्रोथ रेट होने का अनुमान है। इसलिए, यह वित्त वर्ष 22 की मजबूत ग्रोथ की सप्लीमेंट बनेगी, जब वित्त वर्ष 20 के प्री कोविड लेवल की तुलना में 40 फीसदी ग्रोथ रही थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।