Kansai Nerolac ने 3 दिन में दिया 34% रिटर्न, जानिए क्यों भाग रहा है शेयर

जून तिमाही में कंसाई नेरोलैक का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स सालाना 36.5 फीसदी बढ़कर 152 करोड़ रुपये हो गया। वहीं रेवेन्यू 46 फीसदी बढ़कर 2,051 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया

अपडेटेड Aug 03, 2022 पर 12:44 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कंसाई नेरोलैक का शेयर 358.05 रुपये के 52 हफ्ते के निचले स्तर से भी 50 फीसदी मजबूत हो चुका है। शेयर ने 22 जून, 2022 को यह स्तर छूआ था

Kansai Nerolac Share : कंसाई नेरोलैक पेंट्स के शेयर बीएसई पर इंट्राडे में  6 फीसदी मजबूत होकर 535.90 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। कंपनी के जून, 2022 में समाप्त तिमाही के मजबूत नतीजे पेश किए जाने के बाद तीन दिन में शेयर में 34 फीसदी की दमदार रैली देखने को मिली है।

29 जुलाई, शुक्रवार को शेयर 400.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था, तब से अभी तक शेयर में तेजी बनी हुई है। इसके अलावा, शेयर 358.05 रुपये के 52 हफ्ते के निचले स्तर से भी 50 फीसदी मजबूत हो चुका है। शेयर ने 22 जून, 2022 को यह स्तर छूआ था। स्टॉक ने 6 अक्टूबर, 2021 को 674.15 रुपये का 52 हफ्ते का हाई छूआ था।

जून तिमाही में 33 फीसदी बढ़ा एबिटडा


वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंसाई नेरोलैक का एबिटडा 33 फीसदी बढ़कर 255 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, एक साल पहले की तुलना में एबिटडा मार्जिन 120 बेसिस प्वाइंट घटकर 12.4 फीसदी रह गया।

Zomato बड़ी ब्लॉक डील्स के बाद संभला, निचले स्तरों से रिकवर हुआ स्टॉक

इस दौरान कंपनी का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट आफ्टर टैक्स सालाना 36.5 फीसदी बढ़कर 152 करोड़ रुपये हो गया। वहीं रेवेन्यू 46 फीसदी बढ़कर 2,051 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

किस सेगमेंट में मिली अच्छी डिमांड

कंपनी को वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में डेकोरेटिव और इंडस्ट्रियल पेंट के लिए अच्छी डिमांड मिली। इसके साथ ही चिप शॉर्टेज में कमी के बाद ऑटो सेक्टर से डिमांड बढ़ने से भी इंडस्ट्रियल सेगमेंट को सपोर्ट मिला।

Nazara Tech में कल दिखी 10.5% की तेजी, 5paisa.Com के रुचित जैन से जाने आगे कैसी रहेगी इस स्टॉक की चाल

मैनेजमेंट ने कहा, भले ही तिमाही के अंत तक महंगाई का रुझान जारी रहा लेकिन क्रूड बेस्ड आइटम्स की इनपुट प्राइस में कुछ नरमी देखने को मिली।

इन प्रोडक्ट्स की बढ़ाईं कीमतें

कंपनी ने तिमाही के दौरान डेकोरेटिव और इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाई हैं। कीमतों में और बढ़ोतरी के लिए ओईएम कस्टमर्स के साथ बातचीत अभी जारी है।

कंपनी का आउटलुक साझा करते हुए प्रबंधन ने कहा, “अगले एक साल में, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कोर सेक्टर, ऑटोमेटिव और रियल एस्टेट इंडस्ट्रीज में मजबूती से पेंट इंडस्ट्री के लिए डिमांड अच्छी रहने का अनुमान है।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।