Get App

Stocks in News:ये हैं आज के चर्चित शेयर, इन पर बनी रहे नजर

आइए जानते है ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2021 पर 10:46 AM
Stocks in News:ये हैं आज के चर्चित शेयर, इन पर बनी रहे नजर

शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।

Tata Motors पर फोकस

 टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को अपने नतीजे जारी किए हैं। फेस्टिवल सीजन में अच्छी डिमांड के कारण दिसंबर तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 67.2 फीसदी बढ़कर 2906 करोड़ रुपए रही। इस दौरान कंपनी की आमदनी 5.5 फीसदी बढ़कर 75,654 करोड़ रुपए रही है। कोरोनावायरस संक्रमण में कमी आने के बाद सरकार ने जब पाबंदिया हटाईं तो ऑटो सेक्टर की बिक्री में तेजी आई जिसका फायदा टाटा मोटर्स को हुआ है।

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में टाटा मोटर्स का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 2906 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 1738 करोड़ रुपए था। जगुआर जैसी लग्जरी कार ब्रांड पर टाटा मोटर्स का मालिकाना हक है। इससे पहले सितंबर 2020 तिमाही में कोरोनावायरस संक्रमण की वजह से कंपनी को 314 करोड़ रुपए का लॉस हुआ था।

ICICI BANK पर फोकस

ICICI BANK ने Q3 नतीजे जारी कर दिए हैं। वित्त वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में ICICI BANK का  मुनाफा  4940 करोड़ रुपए रहा है जबकि इसके 4269 करोड़ रुपए रहने का अनुमान था। वहीं, पिछली साल की तीसरी तिमाही में बैंक को 4,147 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

वित्त वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही में ICICI BANK की ब्याज आय 9,913  करोड़ रुपए रही है जबकि इसके 9,505 करोड़ रुपए रहने का अनुमान था। वहीं, पिछली साल की तीसरी तिमाही में बैंक की ब्याज आय 8545 करोड़ रुपए रही थी।

तीसरी तिमाही में बैंक के मुनाफे में सालाना आधार पर 19.1 फीसदी और ब्याज आय में सालाना आधार पर 16 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

तीसरी तिमाही में ICICI BANK का ग्रॉस NPA इसी साल के तीसरी तिमाही के 5.17 फीसदी से घटकर 4.38 फीसदी पर रहा है। वहीं, नेट NPA पिछली तिमाही के 1 फीसदी से घटकर 0.63 फीसदी पर रही है।

रुपए में देखें तो तीसरी तिमाही में  ICICI BANK का ग्रॉस NPA पिछली तिमाही के 38,989 करोड़ रुपए से घटकर 34,860 करोड़ रूपये और नेट NPA पिछली तिमाही के 7,187  करोड़ से घटकर 4,860 करोड़ रुपये रहा है। ICICI BANK ने 31 दिसंबर तक 9,984 करोड़ रुपए की COVID प्रोविजनिंग की थी।

IndusInd Bank पर फोकस

IndusInd Bank ने अपने तिमाही नतीजे घोषित कर दिए है। तीसरी तिमाही में  IndusInd Bank का मुनाफा सालाना आधार पर 34.3 फीसदी घटकर 852.8 करोड़ रुपये हो गया है जबकि पिछले साल की तीसरी तिमाही में ये 1,300.2 करोड़ रुपये रहा था। तीसरी तिमाही में बैंक की ब्याज आय 10.8 फीसदी की बढ़त के साथ 3,406.1 करोड़ रुपये रही है जो कि पिछले साल की तीसरी तिमाही में 3,074 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही आधार तीसरी तिमाही में बैंक का Gross NPA 2.21 फीसदी से घटकर 1.74 फीसदी पर आ गया है। वहीं Net NPA 0.52 फीसदी से घटकर 0.22 फीसदी पर रहा है।रुपये में देखें तो बैंक का Gross NPA तीसरी तिमाही के 4,532.2 करोड़ रुपये से घटकर 3,650.6 करोड़ रुपये और Net NPA 1,055.8 करोड़ रुपये से घटकर 464.2  करोड़ रुपये पर आ गया है।

तीसरी तिमाही में बैंक  की  Provisioning सालाना आधार पर 1043 करोड़ रुपये से बढ़कर 1854 करोड़ रुपये  पर आ गई है।
 
Cipla पर फोकस

सिप्ला (Cipla) ने अपने तिमाही नतीजे पेश कर दिए है। सालाना आधार पर कंपनी को तीसरी तिमाही में 748.2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है जबकि वित्त वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 351 करोड़ रुपये रहा था।

तीसरी तिमाही में कंपनी के रेवेन्यू में बढ़त देखने को मिली है। सालाना आधार पर इस  तिमाही में कंपनी की  रेवेन्यू 18.2 फीसदी बढ़कर 5,168.7 करोड़ रुपये रही है जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू 4,371 करोड़ रुपये रही थी। हालांकि ।

तीसरी तिमाही में कंपनी का सालाना आधार पर EBITDA 62.3 फीसदी  बढ़कर 1,230.8 करोड़ रुपये रहा है जो कि पिछले साल की तीसरी तिमाही में ये 758.4 करोड़ रुपये रहा था। तीसरी तिमाही में सालाना आधार  पर कंपनी का EBITDA Margin 17.4 फीसदी के मुकाबले 23.8 फीसदी पर रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें