Get App

LTI ने लगातार दूसरे साल टॉप 5 आईटी फर्मों की तुलना मे किया बेहतर प्रदर्शन, जानिए इस स्टॉक में क्या हो आपकी निवेश रणनीति

Edelweiss Securities ने इस स्टॉक में Buy क़ॉल बनाए रखते हुए 7505 रुपये का लक्ष्य दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 24, 2021 पर 2:23 PM
LTI ने लगातार दूसरे साल टॉप 5 आईटी फर्मों की तुलना मे किया बेहतर प्रदर्शन, जानिए इस स्टॉक में क्या हो आपकी निवेश रणनीति
Edelweiss Securities ने 9 दिसंबर को जारी अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि LTI ESG,साइबर सिक्योरिटी, डिजिटल डेटा और क्लाउंड जैसे नए एरिया पर खर्च बढ़ा रही है। हमारा विश्वास है कि ये अगले 15 साल में निवेशकों की वेल्थ में जबरदस्त बढ़ोतरी करेगी।

L&T ग्रुप की कंपनी Larsen & Toubro Infotech Ltd (LTI) ने लगातार दूसरे साल देश की 5 टॉप 5 वैल्यू वाली आईटी कंपनियों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। 2021 में LTI के शेयरों में 92 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। वहीं भारत की टॉप 5 आईटी फर्मों Tata Consultancy Services,Infosys,HCL Technologies,Wipro और Tech Mahindra ने क्रमश: 6 फीसदी , 45 फीसदी, 29 फीसदी, 77 फीसदी और 70 फीसदी की बढ़त दिखाई है।

2020 में भी LTI के स्टॉक में 109 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी जबकि देश की टॉप 5 आईटी फर्मों Tata Consultancy Services, Infosys, HCL Technologies,Wipro और Tech Mahindra ने क्रमश: 33 फीसदी, 45फीसदी , 29 फीसदी, 57 फीसदी और 27 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी।

कंपनी के प्रबंधन ने हाल ही में कहा था कि कंपनी को सभी वर्टिकल ज्योग्राफी और सर्विस लाइन से मजबूत ऑर्डर मिल रहे है और अगले 3 साल तक कंपनी के कारोबार में यह मजबूती जारी रहेगी। मैनेजमेंट के इस बयान के बाद निवेशकों ने भी कंपनी में अपना विश्वास जताया है।

कंपनी के मैनेजमेंट ने कहा था कि 2022 की पहली छमाही में कंपनी के कारोबार में जोरदार मजबूती देखने को मिलेगी। इस अवधि में कंपनी को नए क्लाइंट और कई बड़े डील मिलेंगे। कंपनी ने यह भी कहा था कि 2022 की पहली छमाही की तुलना में दूसरी छमाही ज्यादा बेहतर रहेगी और वित्त वर्ष 2022 में कंपनी 2 अरब डॉलर की आय के माइल स्टोन को पार कर लेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें