Get App

MapmyIndia IPO : 154 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ ग्रे मार्केट में 100% मजबूत, जान लें इससे जुड़ी हर जरूरी बात

CE Info Systems द्वारा 16 दिसंबर को अलॉटमेंट को अंतिम रूप दिए जाने का अनुमान, स्टॉक एक्सचेंजेस में 22 दिसंबर को हो सकती है लिस्टिंग

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 14, 2021 पर 10:58 AM
MapmyIndia IPO : 154 गुना सब्सक्रिप्शन के साथ ग्रे मार्केट में 100% मजबूत, जान लें इससे जुड़ी हर जरूरी बात
मैपमाईइंडिया के आईपीओ की मजबूत लिस्टिंग का अनुमान

 

MapmyIndia IPO : मैपमाईइंडिया ब्रांड चलाने वाली सीई इन्फो सिस्टम्स (CE Info Systems) का इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) सब्सक्रिप्शन के तीसरे दिन 13 दिसंबर को 154.71 गुना सब्सक्राइब हो गया। आईपीओ वाच के मुताबिक, ग्रे मार्केट (grey market) में यह 1,050 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है।

इससे 1,000-1,033 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस के ऊपरी प्राइस बैंड पर 100 फीसदी से ज्यादा के प्रीमियम के संकेत मिलते हैं।

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का सबसे ज्यादा समर्थन

इश्यू को 70.44 लाख शेयरों के ऑफर साइज की तुलना में 108.98 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बिड हासिल हुईं, जिसमें रिटेल इनवेस्टर्स ने अपने कोटे की तुलना में 15.20 गुना बिडिंग की। वहीं नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने रिजर्व पोर्शन की तुलना में 424.69 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने 196.36 गुना सब्सक्राइब किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें