गॉडफ्रे फिलिप्स में 1,185 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 1,550 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3 से 4 हफ्ते में इस शेयर में 20 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
13 अप्रैल को खत्म हुए छोटे कारोबारी हफ्ते में बाजार मंदी के जाल में फंसता नजर आया। पिछले हफ्ते बाजार पर मुनाफावसूली का दबाव हावी रहा। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और महंगाई से जुड़ी चिंता, यूक्रेन संकट के और गहराने के साथ एफआईआई की निकासी कुछ ऐसे कारण रहे जिन्होंने बाजार सेंटिमेंट को खराब किया और बाजार अंतत: लाल निशान में बंद हुआ। इस गिरावट के बावजूद इंडेक्स 20-day SMA (17,471) और 20-day EMA (17,455) को बचाए रखने में सफल रहा जो आगे आनेवाले दिनों में बाजार के लिए सपोर्ट का काम कर सकते हैं। लेकिन यह सपोर्ट टूटता है तो बाजार 17,150 ( 200-DMA और 200-EMA के आसपास) अगला सपोर्ट लेता नजर आ सकता है।
ऊपर की तरफ 17600-17,700 के लेवल पर निफ्टी के लिए पहली बाधा नजर आ रही है। अगर निफ्टी यह बाधा तोड़ने में कामयाब रहता है तो यह हमें 17,800-17,900 की तरफ जाता नजर आ सकता है।
Angel One के समीत चव्हाण का कहना है कि अब अगर डेली टाइम चार्ट फ्रेम पर नजर डालें तो निफ्टी हमें काफी अहम मोड में नजर आ रहा है। निफ्टी के लिए '220-day' EMA पर अहम सपोर्ट है जो 17450 के आसपास स्थिति है। जब तक निफ्टी 17,400 – 17,200 को होल्ड करने में कामयाब रहता है तब तक रिकवरी की उम्मीद बनी हुई है।
उम्मीद है कि आगे आनेवाले दिनों में ग्लोबल फ्रंट से कोई बड़ी नकारात्मक खबर नहीं आएगी और अगर ऐसा होता है तो बाजार में कुछ रिकवरी देखने को मिल सकती है। ऊपर की तरफ 17,700 -17,850 के लेवल निफ्टी के लिए काफी अहम है। अगर निफ्टी को ऊपर जाना है तो इन बाधाओं को पार करना होगा।
दूसरी खास बात यह है कि अगर बाजार में तेजी आनी है तो इसके लिए बैंकिंग शेयरों को अहम भूमिका निभानी होगी। बैंक निफ्टी इस समय 37,000 – 36,800 के अपने अहम सपोर्ट के आसपास है। अगर निफ्टी ऊपर की तरफ 38,000 पर इसके लिए रजिस्टेंस है । अगर निफ्टी इस बाधा को तोड़ता है तो फिर इमसें और तेजी आएगी। इसके अलावा यह भी ध्यान देने की बात है कि पिछले कुछ दिनों से ब्रॉडर मार्केट में भी कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली है। इसके बावजूद ब्रॉडर मार्केट ने दिग्गजों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। उम्मीद है कि आगे भी इसका आउटपरफॉर्मेंस जारी रहेगा।
आज के 10 ट्रेडिंग कॉल्स जिनमें 3-4 हफ्ते में हो सकती है डबल डिजिट कमाई।
5paisa.com के रुचित जैन की पसंद
ONGC: Buy | LTP: Rs 174.25 | इस स्टॉक में 161 रुपये के नीचे स्टॉप लॉस लगाएं। ONGC में 198 रुपये के लक्ष्य हासिल हो सकता है। अगले 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 14 फीसदी तक तेजी देखने को मिल सकती है।
Ruchira Papers: Buy | LTP: Rs 123 | इस स्टॉक में 113 रुपये के नीचे स्टॉप लॉस लगाएं। Ruchira Papers 140 रुपये का लक्ष्य हासिल हो सकता है। अगले 3-4 हफ्तों में इस स्टॉक में 14 फीसदी तक की तेजी देखने को मिल सकती है।
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान की पसंद
Max Financial Services: Buy | LTP: Rs 785.5 | इस स्टॉक में 755 रुपये स्टॉप लॉस के साथ 860 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। अगले 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 9.5 फीसदी तक का रिटर्न देखने को मिल सकता है।
Indraprastha Gas: Buy | LTP: Rs 389.9 | इस स्टॉक में 375 रुपये स्टॉपलॉस के साथ 421 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। अगले 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 8 फीसदी तक का रिटर्न देखने को मिल सकता है।
HDFC Securities के नंदीश शाह की पसंद
Genus Power Infrastructures: Buy | LTP: Rs 87.20 | इस स्टॉक में 81 रुपये स्टॉपलॉस के साथ 100 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। अगले 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 15 फीसदी तक का रिटर्न देखने को मिल सकता है।
Control Print: Buy | LTP: Rs 434.3 | इस स्टॉक में 400 रुपये स्टॉपलॉस के साथ 500 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। अगले 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 15 फीसदी तक का रिटर्न देखने को मिल सकता है।
Shipping Corporation of India: Buy | LTP: Rs 133.85 | इस स्टॉक में 127 रुपये स्टॉपलॉस के साथ 150 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी। अगले 3-4 हफ्ते में इस स्टॉक में 12 फीसदी तक का रिटर्न देखने को मिल सकता है।
GEPL Capital के मलय ठक्कर की ट्रेडिंग कॉल्स
IIFL Finance: Buy | LTP: Rs 366.95 | आईआईएफएल फाइनेंस में 330 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 440 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3 से 4 हफ्ते में इस शेयर में 20 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Thermax: Buy | LTP: Rs 2,229.85 |थर्मेक्स में 2,050 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 2,550 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3 से 4 हफ्ते में इस शेयर में 14 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
Godfrey Phillips: Buy | LTP: Rs 1,292.25 |गॉडफ्रे फिलिप्स में 1,185 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 1,550 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3 से 4 हफ्ते में इस शेयर में 20 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।