ग्लोबल मंदी की आहट मे बाजार में घबराहट दिख रही है। निफ्टी 300 प्वाइंट टूटकर 16400 के नीचे, सेंसेक्स भी करीब 1000 प्वाइंट फिसल गया है। बैंक निफ्टी, मिडकैप में भी भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत हैं। प्रशांत ने अपनी दमदार कॉल्स के साथ शानदार सस्ता ऑप्शन भी दिया।
