बाजार में दूसरे दिन दिखी तेजी, एक्सपर्ट्स के सुझाए आज के इंट्राडे कॉल, जिनमें हो सकती है शानदार कमाई
5paisa.com के रुचित जैन का कहना है कि निफ्टी ने डेली चार्ट पर डोजी कैंडल पैटर्न बनाया है। ट्रेडरों को सलाह होगी कि वह बाजार में एग्रेसिव होकर ट्रेड करने से बचें
MoneyControl News
अपडेटेड May 17, 2022 पर 11:06 AM
एक्सपर्ट्स के सुझाए आज के इंट्राडे टॉप पिक्स
सोमवार यानी 16 मई के कारोबार में भारतीय बाजार की शुरुआत सपाट हुई थी। लेकिन कारोबारी दिन में उतार-चढ़ाव के बीच बाजार बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहा। निफ्टी 60 अंकों की बढ़त के साथ 15,842 के स्तर पर बंद हुआ । वहीं सेंसेक्स 180 अंक की बढ़त के साथ52,973 के स्तर पर बंद हुआ। कल के कारोबार में बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.15 फीसदी और मिडकैप इंडेक्स 1.51 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।
वहीं आज के बाजार की चाल पर नजर डालें तो बाजार में दूसरे दिन भी अच्छी रौनक देखने को मिल रही है। निफ्टी 16000 के पार निकला है। RIL, ICICI BANK, INFOSYS और HINDALCO ने बाजार में जोश भरा है। निफ्टी बैंक में 250 अंकों का उछाल दिखा रहा है। मिडकैप में भी खरीदारी हो रही है।
HDFC Securities के नंदीश शाह का कहना है कि निफ्टी ने कल 15,735 के स्तर के आसपास ट्रिपल बॉटम बनाया और मार्च 2022 में बनाए गए 15,671 के लो की तुलना में हायर लो बनाया। इसने सोमवार को डोजी कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया जो अनिश्चितता का संकेत देता है। यदि निफ्टी डोजी कैंडल स्टिक पैटर्न के 15,978 के उच्च स्तर से ऊपर बंद होता है, जो स्तर 5 दिनों के ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) के साथ मेल खाता है, तो इसे एक बुलिश शॉर्ट टर्म ट्रेंड रिवर्सल माना जाएगा।
5paisa.com के रुचित जैन का कहना है कि निफ्टी ने डेली चार्ट पर डोजी कैंडल पैटर्न बनाया है। ट्रेडरों को सलाह होगी कि वह बाजार में एग्रेसिव होकर ट्रेड करने से बचें।
Choice Broking के सुमीत बगड़िया की इंट्राडे टॉप पिक्स
Raymond: वर्तमान स्तर पर खरीदें, स्टॉपलॉस 775 रुपये, लक्ष्य 850-875 रुपये
Coal India: वर्तमान स्तर पर खरीदें, स्टॉपलॉस 775 रुपये, लक्ष्य 180-185 रुपये
Angel One Ltd के राजेश भोसले की इंट्राडे पिक्स
Kotak Mahindra Bank: 1813 रुपये के आसपास खरीदारी करें, स्टॉपलॉस 1778 रुपये, लक्ष्य 1895 रुपये
Apollo Hospitals: 3687 रुपये के आसपास खरीदारी करें, स्टॉपलॉस 3590 रुपये, लक्ष्य 3880 रुपये
Anand Rathi के मेहूल कोठारी की इंट्राडे पिक्स
State Bank of India or SBI: 460 रुपये के ऊपर खरीदें, लक्ष्य 475 रुपये, स्टॉपलॉस 450 रुपये
Bajaj Finserv: 12,650 रुपये के ऊपर खरीदें, लक्ष्य 13,150 रुपये, स्टॉपलॉस 12,450 रुपये
IIFL Securities के अनुज गुप्ता की इंट्राडे पिक्स
Equitas Holdings: वर्तमान स्तर पर खरीदें, स्टॉपलॉस 97 रुपये, लक्ष्य 125 रुपये
मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।