Movers & Shakers : पिछले हफ्ते इन 10 शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा हलचल, 12% टूटा अडानी का यह शेयर

पश्चिमी देशों में मंदी, कंपनियों के मिलेजुले नतीजों और कमजोर इकोनॉमिक डाटा के बीच 14 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह के दौरान मार्केट लगभग आधा फीसदी गिरकर बंद हुआ

अपडेटेड Oct 16, 2022 पर 12:45 PM
Story continues below Advertisement
बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 271 अंक गिरकर 57,920 पर और निफ्टी50 (Nifty50) 129 अंक गिरकर 17,186 पर आ गया
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Movers & Shakers : पश्चिमी देशों में मंदी, कंपनियों के मिलेजुले नतीजों और कमजोर इकोनॉमिक डाटा के बीच 14 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह के दौरान मार्केट लगभग आधा फीसदी गिरकर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 271 अंक गिरकर 57,920 पर और निफ्टी50 (Nifty50) 129 अंक गिरकर 17,186 पर आ गया।

    फेडरल बैंक

    Federal Bank | CMP: Rs 130.35 | सितंबर तिमाही के दौरान प्रॉफिट में 53 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज करने के बाद बैंक का शेयर 6 फीसदी मजबूत हो चुका है। नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 19 फीसदी बढ़कर 1,761.83 करोड़ रुपये हो गया। वहीं बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला है।


    एचसीएल टेक

    HCL Tech | CMP: Rs 1002.55 | पिछले हफ्ते शेयर में 4 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई। आईटी कंपनी ने कहा कि सितंबर तिमाही के दौरान उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 7.05 फीसदी बढ़कर 3,489 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। वहीं रेवेन्यू 19.5 फीसदी बढ़कर 24,686 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। Macquarie ने शेयर के लिए ‘आउटपरफॉर्म’ रेटिंग के साथ 1,420 रुपये का टारगेट दिया है। हालांकि, Morgan Stanley ने रेटिंग अपग्रेड की और टारगेट 8,70 रुपये से बढ़ाकर 1,100 रुपये कर दिया है।

    देश की 10 सबसे बड़ी कंपनियों में से छह के ₹78,163 करोड़ डूबे, जानिए किसे हुआ सबसे अधिक नुकसान

    इंडिया सीमेंट

    India Cements | CMP: Rs 230.15 | कंपनी के स्प्रिंगवे माइनिंग प्रा. लि. (SMPL) में 477 करोड़ रुपये में अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए जेएसडब्ल्यू सीमेंट (JSW Cement) से समझौते के ऐलान के बाद उसके शेयर 16 फीसदी से ज्यादा टूट गए।

    अडानी विलमर

    Adani Wilmar | CMP: Rs 654.85 | कंपनी के मैनेजमेंट ने कहा कि सितंबर तिमाही के दौरान रेवेन्यू में कम बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इसके बाद शेयर में 12 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

    विप्रो

    Wipro | CMP: Rs 377.30 | पिछले सप्ताह स्टॉक में 7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। दरअसल, सितंबर तिमाही में आईटी सर्विसेज कंपनी का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट 9.27 फीसदी घटकर 2,659 करोड़ रुपये रह गया। जेपी मॉर्गन ने शेयर के लिए अंडरवेट रेडिंग के साथ 360 रुपये का टारगेट दिया है।

    डेल्टा कॉर्प

    Delta Corp | CMP: Rs 210.35 | सप्ताह के दौरान शेयर में 7 फीसदी से ज्यादा गिरावट रही। कंपनी ने सितंबर तिमाही के दौरान अभी तक सबसे ज्यादा 651 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू और 125 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया। माना जा रहा है कि कैसिनो बिजनेस पर जीएसटी लगने से शेयर पर दबाव देखने को मिल रहा है।

    Diwali 2022: इस दिवाली इन 10 शेयरों पर लगाएं दांव, 1 साल में चमका सकते हैं आपकी किस्मत

    इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस

    Indiabulls Housing Finance | CMP: Rs 124.45 | सप्ताह के दौरान शेयर 8 फीसदी से ज्यादा टूट गया। होम फाइनेंस कंपनी के खिलाफ जांच को खारिज करने के  दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ ईडी सुप्रीम कोर्ट चली गई है। ईडी जांच को जारी रखने की मांग कर रही है।

    बायोकॉन

    Biocon | CMP: Rs 261.30 | कंपनी ने पिछले सप्ताह कहा कि यूरोपियन डायरेक्टोरेट फॉर द क्वालिटी ऑफ मेडिसिंस एंड हेल्थकेयर (ईडीक्यूएम) ने उसके बेंगलुरू स्थित एपीआई प्लांट में एक बड़ी खामी पाई है। इसके बाद शेयर में 7 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

    एंजिल वन

    Angel One | CMP: Rs 1649.60 | सप्ताह के दौरान शेयर में 8 फीसदी से ज्यादा की मजबूती दर्ज की गई। एंजिल वन ने सितंबर तिमाही के दौरान तिमाही आधार पर 59 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 213 करोड़ रुपेय का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स दर्ज किया। बोर्ड ने 9 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की भी सिफारिश की है।

    आलोक इंडस्ट्रीज

    Alok Industries | CMP: Rs 16.90 | सप्ताह के दौरान शेयर में 6 फीसदी की गिरावट रही। कंपनी का सितंबर तिमाही में घाटा बढ़कर 191.50 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले समान तिमाही में घाटा 84.11 करोड़ रुपये रहा था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।