Get App

MRF Q1 Result: कंसोलिडेटेड मुनाफा घटकर हुआ 124 करोड़, आय बढ़कर हुई 5,695.93 करोड़ रुपये

MRF की आय जून 2021 की आय पहली तिमाही की आय 4,183.96 करोड़ रुपये से बढ़कर जून 2022 की पहली तिमाही में 5,695.93 करोड़ रुपये हो गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 09, 2022 पर 6:06 PM
MRF Q1 Result: कंसोलिडेटेड मुनाफा घटकर हुआ 124 करोड़, आय बढ़कर हुई 5,695.93 करोड़ रुपये
MRF ने कहा कि निजी प्लेसमेंट के आधार पर नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर जारी करके 100 करोड़ रुपये जुटाने को कंपनी के बोर्ड ने मंजूरी दी है

टायर निर्माता कंपनी एमआरएफ लिमिटेड (MRF Ltd) ने आज यानी कि मंगलवार 9 अगस्त को अपने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिये हैं। कंपनी का मुनाफा कच्चे माल की बढ़ी हुई लागत के कारण जून तिमाही में कम हुआ है। लेकिन इसके बावजूद वित्त वर्ष की जून तिमाही में कंपनी की आय में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

आंकड़ों के लिहाज से देखें तो वित्त वर्ष 23 की जून में समाप्त पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 25.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 123.6 करोड़ रुपये रहा है। कच्चे माल की लागत बढ़ने के कारण कंपनी के मुनाफे में गिरावट देखने को मिली है।

कंपनी को एक साल पहले की अवधि में यानी कि जून 21 की तिमाही में 165.58 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ था। कंपनी ने कहा कि उसके बोर्ड ने निजी प्लेसमेंट के आधार पर नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर जारी करके 100 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी है।

एमआरएफ लिमिटेड ने एक रेग्युलेटरी फाइलिंग में कहा कि सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2023 की जून तिमाही में कंपनी की ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड आय 5,695.93 करोड़ रुपये रही। जबकि वित्त वर्ष 2022 की जून तिमाही में कंपनी की ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड आय 4,183.96 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें