Multibagger stock for 2022: भारतीय बाजार ने गिरावट के बीच रिटेल निवेशक बाजार में ऐसे वैल्यू पिक्स की तलाश में है जो कम निवेश में बड़ा रिटर्न दे सकें। ऐसे निवेशकों के लिए मार्केट एक्सपर्ट्स की Vikas Ecotech के शेयर में खरीदारी की सलाह है। यह एक पेनी स्टॉक है। बाजार जानकारों का कहना है कि यह स्टॉक 2022 का संभावित मल्टीबैगर स्टॉक हो सकता है। बाजार जानकारों का कहना है कि यह स्टॉक अपने ब्रेकआउट लेवल के करीब नजर आ रहा है और शॉर्ट टर्म में इसमें 11.60 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है।
Vikas Ecotech के शेयरों पर बात करते हुए IIFL Securities के अनुज गुप्ता का कहना है कि टेक्निकली इस स्टॉक में बुल ट्रेंड देखने को मिल रहा है। यह अपना कंसोलिडेशन जोन तोड़कर बाहर आ चुका है और इसका चार्ट पैटर्न काफी बुलिश नजर आ रहा है। वर्तमान में यह अपने कंसोलिडेशन जोन के ऊपर कंसोलिडेशन कर रहा है और शॉर्ट टर्म में 10 रुपये और उसके बाद 12 रुपये का लेवल देखने को मिल सकता है।
Proficient Equities Limited के मनोज डालमिया का कहना है कि Vikas Ecotech ब्रेकआउट के करीब है और यह एक ट्रायएंगल पैटर्न बना रहा है। 7.30 रुपये के ऊपर जाने पर इसमें एक मूव आता नजर आ सकता है। वहीं 4.40 रुपये पर इसके लिए सपोर्ट दिख रहा है। इसके लिए टार्गेट 11.60 रुपये पर नजर आ रहा है। वर्तमान लेवल पर इस स्टॉक में 4.40 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जानी चाहिए और इस स्टॉक में बने रहना चाहिए। यह 2022 का मल्टीबैगर पेनी स्टॉक बनने की संभावना रखता है।
Vikas Ecotech का मार्केट कैप 561 करोड़ रुपये है। इसका 52 वीक हाई 6.90रुपये है। वहीं इसका 52 वीक लो 1.04 रुपये है। इसका वर्तमान ट्रेंड वॉल्यूम 18,64,515 है। शुक्रवार को यह स्टॉक ₹4.90 परबंद हुआ था। पिछले 1 हफ्ते में यह शेयर करीब 11 फीसदी टूटा है। पिछले 2 कारोबारी सत्रों में इसमें लोअर सर्किट लगता नजर आएगा।