Multibagger stock: Brightcom Group के शेयर में बीएसई पर आज के शुरुआती कारोबार में 101 रुपये पर 5 फीसदी का अपरसर्किट लगता नजर आया। बता दें कि इस स्टॉक के बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट 16 मार्च 2022 को है। कंपनी ने 2:3 बोनस शेयर जारी करने का एलान किया है।
Multibagger stock: Brightcom Group के शेयर में बीएसई पर आज के शुरुआती कारोबार में 101 रुपये पर 5 फीसदी का अपरसर्किट लगता नजर आया। बता दें कि इस स्टॉक के बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट 16 मार्च 2022 को है। कंपनी ने 2:3 बोनस शेयर जारी करने का एलान किया है।
कंपनी की बोर्ड ने 25 जनवरी को बोनस शेयर पर चर्चा की थी और 2:3 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का एलान किया था। इसका मतलब यह है कि अगर किसी के पास 3 इक्विटी शेयर है तो उसको 2 बोनस शेयर मिलेंगे।
यह भी पढ़े - Ruchi Soya FPO: अगले हफ्ते आने वाले पब्लिक ऑफर के पहले Ruchi Soya में लगा 20% का अपरसर्किट, जानिए अहम बातें
कंपनी ने इस बारे में जारी अपने एक बयान में कहा है कि पिछले 12 महीनों में Brightcom Group के शेयरों में कई गुना की बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऐसे में यह शेयर तमाम छोटे निवेशकों के पहुंच से बाहर को होगा। बोनस शेयर जारी करने से यह स्टॉक नए निवेशकों के लिए सस्ता हो जाएगा। जिससे कंपनी के शेयर होल्डर बेस में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि Brightcom Group के शेयर ने 1 साल की अवधि में 1,318 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है और यह इस अवधि में 7 रुपये से बढ़कर 101 रुपये पर आ गया है। इस मल्टीबैगर स्टॉक में पिछले 6 महीनों में 184 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। हालांकि 2022 में अब तक इस स्ट़ॉक में 40 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
Brightcom Group एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी है। यह दुनियाभर में एड टेक, न्यू मीडिया और IoT आधारित कारोबार में है। कंपनी घरेलू बाजार के साथ यूएस, इज़राइल, लैटिन अमेरिका एमई, पश्चिमी यूरोप और एशिया स्पेशिफिक रीजन में कारोबार करती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।