Get App

Multibagger stock: इस स्टॉक में बोनस शेयर के रिकॉर्ड डेट के पहले लगा अपरसर्किट, क्या है आपके पास

Brightcom Group के शेयर ने 1 साल की अवधि में 1,318 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है और यह इस अवधि में 7 रुपये से बढ़कर 101 रुपये पर आ गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 14, 2022 पर 12:00 PM
Multibagger stock: इस स्टॉक में बोनस शेयर के रिकॉर्ड डेट के पहले लगा अपरसर्किट,  क्या है आपके पास
कंपनी की बोर्ड ने 25 जनवरी को बोनस शेयर पर चर्चा की थी और 2:3 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का एलान किया था।

Multibagger stock: Brightcom Group के शेयर में बीएसई पर आज के शुरुआती कारोबार में 101 रुपये पर 5 फीसदी का अपरसर्किट लगता नजर आया। बता दें कि इस स्टॉक के बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट 16 मार्च 2022 को है। कंपनी ने 2:3 बोनस शेयर जारी करने का एलान किया है।

कंपनी की बोर्ड ने 25 जनवरी को बोनस शेयर पर चर्चा की थी और 2:3 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का एलान किया था। इसका मतलब यह है कि अगर किसी के पास 3 इक्विटी शेयर है तो उसको 2 बोनस शेयर मिलेंगे।

यह भी पढ़े - Ruchi Soya FPO: अगले हफ्ते आने वाले पब्लिक ऑफर के पहले Ruchi Soya में लगा 20% का अपरसर्किट, जानिए अहम बातें

कंपनी ने इस बारे में जारी अपने एक बयान में कहा है कि पिछले 12 महीनों में Brightcom Group के शेयरों में कई गुना की बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऐसे में यह शेयर तमाम छोटे निवेशकों के पहुंच से बाहर को होगा। बोनस शेयर जारी करने से यह स्टॉक नए निवेशकों के लिए सस्ता हो जाएगा। जिससे कंपनी के शेयर होल्डर बेस में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें