Rama Steel Tubes Share Price : रामा स्टील ट्यूब्स के शेयर शुक्रवार, 6 जनवरी को 10 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 38.15 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। दरअसल, कंपनी अपने शेयरहोल्डर्स को 4:1 के रेश्यो में बोनस शेयर दे रही है। इसका मतलब है कि कंपनी के एक शेयर पर 4 शेयर जारी करेगी। आज शेयर बोनस इश्यू (bonus shares) के लिए एक्स-डेट हो गया। इसीलिए शेयर में तगड़ी खरीदारी देखने को मिली। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बोनस शेयर के लिए इलिजिबल शेयरहोल्डर तय करने के लिए 6 जनवरी को ही रिकॉर्ड डेट तय की थी।
दिसंबर तिमाही में रिकॉर्ड सेल्स वॉल्यूम
एक्सचेंज से मिले डेटा के मुताबिक, एनएसई और बीएसई पर कुल 2,22,000 शेयरों के सौदे हुए। वहीं 23.6 लाख शेयरों के लिए बाई ऑर्डर पेंडिंग हैं।
इसके साथ ही आयरन और स्टील प्रोडक्ट्स कंपनी का शेयर अपने रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया है। दिसंबर तिमाही में सबसे ज्यादा 53,216.16 टन सेल्स वॉल्यूम हासिल करने के बाद पिछले एक सप्ताह के दौरान कंपनी के शेयर में 15 फीसदी की रैली आ चुकी है।
तीन महीने में दिया 74 फीसदी रिटर्न
इससे पहले, कंपनी ने 25 अगस्त, 2022 को 5 रुपये फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों को 1 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयरों में सब-डिवीजन को मंजूरी दे दी थी। पिछले तीन महीने में स्टॉक में 74 फीसदी की दमदार रैली आ चुकी है। वहीं, छह महीने में शेयर ने 142 फीसदी का रिटर्न दिया है।
क्या ‘शंकर शर्मा’ फैक्टर का दिखा असर
12 अक्टूबर, 2022 को रामा स्टील ट्यूब्स के बोर्ड ने दिग्गज इनवेस्टर शंकर शर्मा (shankar sharma) को प्राथमिकता के आधार पर 112.50 रुपये (111.50 रुपये प्रीमियम सहित) के इश्यू प्राइस पर 16.25 लाख कन्वर्टिबल वारंट जारी करने को मंजूरी दी थी। अलॉटी को इसके लिए इश्यू प्राइस की तुलना में 25 फीसदी रकम देनी थी।
4 जनवरी, 2023 को आईसीआरए (ICRA) ने रामा स्टील ट्यूब्स के इंस्ट्रुमेंट्स को स्टेबल आउटलुक के साथ ICRA BBB रेटिंग दी है।
रेटिंग एजेंसी ने कहा, ICRA की रेटिंग Rama Steel Tubes के अनुभवी प्रबंधन और स्टील पाइप इंडस्ट्री में लंबे ट्रैक रिकॉर्ड का समर्थन करती है।
डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।