Buzzing Stocks: सिर्फ 10 दिन में इस शेयर ने लगाई 70% की छलांग, IPO निवेशकों को मिला 238% का रिटर्न

ड्रोनाचार्य एरियल इनोवेशंस (Droneacharya Aerial Innovations) के शेयरों में आज शुक्रवार 6 जनवरी को भी तेजी जारी रही। कंपनी के शेयरों ने बीएसई पर 10 फीसदी की छलांग के साथ अपनी ऊपरी सर्किट सीमा को छू लिया और 182.50 रुपये के अपने नए उच्च स्तर पर पहुंच गए। पिछले 10 कारोबारी दिनों में शेयर करीब 70% चढ़ चुका है

अपडेटेड Jan 06, 2023 पर 2:58 PM
Story continues below Advertisement
ड्रोनाचार्य एरियल के शेयर अपने इश्यू प्राइस से करीब 238% ऊपर कारोबार कर रहे हैं

ड्रोनाचार्य एरियल इनोवेशंस (Droneacharya Aerial Innovations) के शेयरों में आज शुक्रवार 6 जनवरी को भी तेजी जारी रही। कंपनी के शेयरों ने बीएसई पर 10 फीसदी की छलांग के साथ अपनी ऊपरी सर्किट सीमा को छू लिया और 182.50 रुपये के अपने नए उच्च स्तर पर पहुंच गए। बीएसई पर इस शेयर की ऊपरी सर्किट सीमा अभी तक 5% थी, लेकिन आज से इसे संसोधित कर 10% कर दिया गया है। ऊपरी सर्किट सीमा, किसी शेयर की एक अधिकतम स्तर या कीमत होती है, जिस पर वह एक दिन में कारोबार कर सकता है। एक बार जब कोई स्टॉक अपने ऊपरी सर्किट को छू लेता है, तो इसका मतलब है कि केवल खरीदार उपलब्ध हैं और कोई विक्रेता मौजूद नहीं है। इसके बाद उसमें कारोबार उस दिन के लिए रोक दिया जाता है।

BSE पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, ड्रोनाचार्य एरियल के करीब 6,82,000 शेयरों का आज लेन-देन हुआ। वहीं करीब 4 लाख शेयरों की खरीद का ऑर्डर लंबित था।

ड्रोनाचार्य एरियल के शेयर बीते 23 दिसंबर को स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध हुए थे। तब से अब तक पिछले 10 कारोबारी दिनों में इसका शेयर करीब 70.40% फीसदी बढ़ चुका है। अगर कंपनी के IPO प्राइस से तुलना करें तो यह शेयर अपने इश्यू प्राइस से करीब 238 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।


यह भी पढ़ें- Franklin Templeton को टेक स्टॉक्स में दिख रहे कमाई के मौके, इन दो शेयरों पर लगाया दांव

लिस्टिंग पर भी निवेशकों को मिला था बंपर रिटर्न

ड्रोनाचार्य एरियल की लिस्टिंग 23 दिसंबर को हुई थी। इसने लिस्टिंग पर भी निवेशकों को 90 फीसदी का जबरदस्त मुनाफा कराया था। इसका इश्यू प्राइस 54 रुपये प्रति शेयर था जबकि यह 102 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ था। इसका मतलब है कि निवेशकों को लिस्टिंग पर 90 फीसदी रिटर्न मिला था।

कंपनी के बारे में डिटेल्स

ड्रोनाचार्य एआई देश के उन पहले निजी कंपनियों में शुमार है जिसे इस साल DGCA (डायरेक्टरोट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) से RPTO (रिमोट पायलट ट्रेनिंग ऑर्गेनाइजेशन) का लाइसेंस मिला। इसने मार्च 2022 से लेकर अब तक 180 से अधिक ड्रोन पायलट्स को प्रशिक्षित किया है।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2022 में 3.09 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और 72.06 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हासिल हुआ था। अब कंपनी जमीन और पानी के भीतर सर्वे के लिए पूरी तरह से स्वदेशी ड्रोन बनाने पर काम कर रही है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।