Get App

Multibagger stock: स्टॉक स्प्लिट की खबर पर इस स्टॉक ने हिट किया इंट्राडे हाई, क्या आपने भी कर रखा है निवेश

यह स्टॉक 2 जून 2021 को 899.20 रुपये पर नजर आ रहा था जबकि 2 जून 2022 को इसमें 12: 20 बजे के आसपास यह स्टॉक 1,733.70 रुपये पर नजर आ रहा था

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 02, 2022 पर 3:17 PM
Multibagger stock: स्टॉक स्प्लिट की खबर पर इस स्टॉक ने हिट किया इंट्राडे हाई, क्या आपने भी कर रखा है निवेश
PDS Multinational के शेयर वर्तमान में बीएसई पर 1.50 फीसदी के अपसाइड गैप पर ट्रेड कर रहे है।

PDS Multinational Fashions ग्लोबल स्तर पर कारोबार करने वाली टेक्सटाइल कंपनी है। 22 देशों में कंपनी का कारोबार है। ये दुनिया के तमाम बड़े ब्रांड्स और रिटेल्स को अपने प्रोडक्ट सप्लाई करती है। PDS Multinational Fashions एक छोटे आकार की कंपनी है। जिसका मार्केट वैल्यूएशन 4,460.63 करोड़ रुपये है।

आज यह स्टॉक 5 फीसदी से थोड़ा ज्यादा बढ़त के साथ खुला और सुबह के शुरुआती कारोबार में 5.38 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1800 रुपये का इंट्राडे हाई छुता नजर आया। आज के प्रदर्शन को आधार बनाए तो इस स्टॉक में अपने सेक्टर की तुलना में 1.22 फीसदी बेहतर प्रदर्शन किया है।

गौरतलब है कि कंपनी के बोर्ड ने कंपनी के शेयरों के 5:1 में सब-डिवीजन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसका मतलब यह है कि कंपनी के वर्तमान 1 शेयर को 5 शेयर में विभाजित किया जाएगा। इस शेयर विभाजन के लिए अभी कंपनी की तरफ से किसी रिकॉर्ड तिथी का निर्धारण नहीं किया गया है।

लाइव मिंट में प्रकाशित खबर के मुताबिक PDS Multinational Fashion का स्टॉक सिर्फ बीएसई में लिस्टेड है। यह स्टॉक 2 जून 2021 को 899.20 रुपये पर नजर आ रहा था जबकि 2 जून 2022 को इसमें 12: 20 बजे के आसपास यह स्टॉक 1,733.70 रुपये पर नजर आ रहा था। 1 साल की अवधि में यह स्टॉक 92.80 फीसदी भागा है। कैलेडर ईयर 2022 में यह स्टॉक 1,659.60 रुपये से बढ़कर 1,733.70 रुपये पर आ गया है। यानी इस साल अब तक इस स्टॉक में 4.46 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले 6 महीने में यह स्टॉक 12.28 फीसदी भागा है जबकि पिछले 1 महीने में यह स्टॉक 0.82 फीसदी चढ़ा है। पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इस स्टॉक में इस स्टॉक में 6.69 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है जबकि पिछले 2 कारोबारी सत्रों में यह स्टॉक 2 फीसदी भागा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें