इन दो शेयरों ने एक साल में दिया 250% तक रिटर्न, फिर भी Dolly Khanna ने बढ़ाई हिस्सेदारी

Multibagger stocks Dolly Khanna raises stake in Ajanta Soya and Tinna Rubber in June Quarter दिग्गज इनवेस्टर्स में शामिल डॉली खन्ना को दो शेयरों ने पिछले एक साल में दमदार रिटर्न दिलाया है। इसके बावजूद इन पर उनका भरोसा बरकरार है। हम बात कर रहे हैं अजंता सोया (Ajanta Soya) और टिन्ना रबर एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर (Tinna Rubber and Infrastructure) की

अपडेटेड Jul 14, 2022 पर 2:18 PM
Story continues below Advertisement
डॉली खन्ना ने जून, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान दो शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है

Dolly Khanna portfolio : देश की दिग्गज इनवेस्टर्स में शामिल डॉली खन्ना को दो शेयरों ने पिछले एक साल में दमदार रिटर्न दिलाया है। इसके बावजूद भी इन पर खन्ना का भरोसा बरकरार है। हम बात कर रहे हैं अजंता सोया (Ajanta Soya) और टिन्ना रबर एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर (Tinna Rubber and Infrastructure) की। डॉली खन्ना ने जून, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान इन दोनों शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।

सिर्फ दो शेयरों में बढ़ाई हिस्सेदारी

दिग्गज निवेशक ने अप्रैल-जून, 2022 तिमाही के दौरान अपने पोर्टफोलियो में खासा बदलाव किया है। इस तिमाही के दौरान, चेन्नई बेस्ड इनवेस्टर ने अपने पोर्टफोलियो में दो नए शेयर जोड़े हैं, जबकि 10 शेयरों में अपनी हिस्सेदारी घटाई और दो स्टॉक्स में अपनी हिस्सेदारी खत्म कर दी है।

हालांकि, डॉली खन्ना ने दो स्टॉक्स Ajanta Soya और Tinna Rubber and Infrastructure में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है।


इस मल्टीबैगर शेयर ने एक साल में दिया 136% रिटर्न, फिर भी Dolly Khanna ने लगाया दांव

कितनी बढ़ाई हिस्सेदारी

खन्ना ने टिन्ना रबर में अपनी हिस्सेदारी 1.60 फीसदी से बढ़ाकर 1.93 फीसदी कर ली है, जबकि अजंता सोया में उनकी हिस्सेदारी 1.46 फीसदी से बढ़कर 1.53 फीसदी हो गई है।

टिन्ना रबर की जून, 2022 में समाप्त तिमाही की शेयरहोल्डिंग के मुताबिक, डॉली खन्ना के पास कंपनी के 1,56,861 शेयर यानी 1.83 फीसदी हिस्सेदारी हो गई है।

Paytm के शेयरों में लौटी तेजी, तीन महीने के हाई पर पहुंचा शेयर, पिछले दो महीनों में 36% चढ़े स्टॉक्स

मल्टीबैगर रिटर्न दे चुके हैं दोनों शेयर

पिछले एक साल में टिन्ना रबर का 100 रुपये बढ़कर लगभग 330 रुपये का हो चुका है। इस प्रकार इस अवधि में शेयर लगभग 258 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। वहीं, अजंता सोया का शेयर 22 रुपये से बढ़कर लगभग 50 रुपये का हो गया है। इस प्रकार शेयर एक साल में लगभग 125 फीसदी का रिटर्न दे चुका है।

डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।