फिनटेक फर्म पेटीएम की पैरेंट कंपनी One97 Communications के शेयर आज बीएसई में हैवी वॉल्यूम के साथ काम करते नजर आ रहे हैं। आज के कारोबार में यह स्टॉक बीएसई पर 4 फीसदी की बढ़त के साथ 739 रुपये के अपने 3 महीने के हाई के ऊपर नजर आ रहा है। आज यह स्टॉक 11 मार्च 2022 के बाद अपने हाइएस्ट लेवल पर नजर आ रहा है।
पिछले 2 महीनों में इस शेयर में 36 फीसदी की तेजी आई है। यह स्टॉक 15 मई 2022 को बने 511 रुपये के अपने रिकॉर्ड लो से 44 फीसदी ऊपर नजर आ रहा है। 12.03 बजे के आसपास पेटीएम के शेयर करीब 22 रुपये यानी 3.3 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 730 रुपये पर नजर आ रहा था। इस स्टॉक का 52 वीक लो 510.05 रुपये है जबकि 52 वीक हाई 2150 रुपये का है। वर्तमान में स्टॉक का वॉल्यूम 4,099,329 शेयरों का नजर आ रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 47,319 करोड़ रुपये है।
पिछले 2 महीनों की तेजी के बावजूद पिछले 6 महीने के दौरान पेटीएम का प्रदर्शन बेंचमार्क इंडेक्स की तुलना में कमजोर रहा है। पिछले 6 महीने में यह स्टॉक 34 फीसदी टूटा है। जबकि इसी अवधि में इस सेंसेक्स सिर्फ 12 फीसदी गिरा है।
यह स्टॉक वर्तमान में 2,150 अपने इश्यू प्राइस से 66 फीसद नीचे नजर आ रहा है। स्टॉक की लिस्टिंग 18 नवंबर 2021 को हुई थी। अपने लिस्टिंग के दिन ही इस स्टॉक ने 1,961.05 रुपये का रिकॉर्ड हाई हिट किया था लेकिन यह स्टॉक अपने लिस्टिंग के बाद से अब तक अपने इश्यू प्राइस को छूने में सफल नहीं रहा है।
वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में पेटीएम की कुल ग्रॉस मर्केंडाइज वैल्यू (GMV) मजबूत बनी हुई है और सालाना आधार पर 101 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 2.96 लाख करोड़ रुपये पर रही है। पहली तिमाही में कंपनी का औसत मंथली ट्रांजेक्टिंग यूजर का आंकड़ा 7.48 करोड़ पर रहा है। इसमें सालाना आधार पर 49 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसी तरह पहली तिमाही में कंपनी के लोन वितरण में सालाना आधार पर 492 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 85 लाख करोड़ रुपये पर रहा है।
बता दें कि पेटीएम भारत की एक लीडिंग फिनटेक कंपनी है जो पेमेंट गेटवे के तौर पर काम करती है। जेपी मॉर्गन ने हाल ही में जारी अपने रिपोर्ट में कहा है कि हमें आगे पेटीएम के सभी कारोबार में जोरदार रेवेन्यू ग्रोथ देखने को मिलेगी। वित्त वर्ष 2022-26 के दौरान कंपनी की रेवेन्यू में सालाना आधार पर 40 फीसदी तक ग्रोथ देखने को मिल सकता है।
इस स्टॉक के करेंट चार्ट स्ट्रक्चर से संकेत मिलता है कि जब तक यह स्टॉक क्लोजिंग बेसिस पर अपने 674 रुपये के अपने 20DMA के ऊपर बना रहता है तब तक इसमें तेजी की उम्मीद बनी रहेगी । वहीं अगर यह स्टॉक 674 रुपये के नीचे फिसलता है तो इसके लिए अगला सपोर्ट इसका 50 DMA या 630 रुपये का स्तर होगा।
वीकली चार्ट से संकेत मिलता है कि इस स्टॉक के लिए ऊपर की तरफ 770 रुपये पर पहली बाधा नजर आ रही है। अगर यह स्टॉक इस बाधा को तोड़ देता है तो फिर यह 807 रुपये पर स्थिति अपने ट्रेंड लाइन रजिस्टेंस को छूता नजर आ सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)