Get App

Navneet Education के शेयर मजबूत नतीजों के दम पर 3 साल के हाई पर, सिर्फ 2 दिन में दिखी 28% की तेजी

स्टॉक का 52 वीक हाई 134.70 रुपये है जबकि इसका 52 वीक लो 81.00 रुपये पर है। स्टॉक का वर्तमान वॉल्यूम 8,323,259 शेयरों का है। कंपनी का मार्केट कैप 2,972 करोड़ रुपये है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 04, 2022 पर 3:01 PM
Navneet Education के शेयर मजबूत नतीजों के दम पर 3 साल के हाई पर, सिर्फ 2 दिन में दिखी 28% की तेजी
आज इस स्टॉक में भारी वॉल्यूम भी देखने को मिला। पिछले 2 कारोबारी सत्रों में यह स्टॉक 28 फीसदी भागा है।

Navneet Education के शेयर आज इंट्राडे में बीएसई पर 14 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 134.65 रुपये के स्तर पर जाते नजर आए। इसके साथ ही आज इस स्टॉक में भारी वॉल्यूम भी देखने को मिला। पिछले 2 कारोबारी सत्रों में यह स्टॉक 28 फीसदी भागा है।

बतातें चलें कि Navneet Education प्रीटिंग और पब्लिशिंग के कारोबार में है। 30 जून 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में कंपनी की आय में मजबूत बढ़त देखने को मिली है और यह शेयर सितंबर 2018 के बाद के अपने हाइएस्ट लेवल पर नजर आ रहा है। गौरतलब है कि 13 जून 2017 को इस स्टॉक ने 194 रुपये का अपना ऑल टाइम हिट किया था।

फिलहाल 2.40 बजे के आसपास एनएसई पर Navneet Education का शेयर 14.10 रुपये यानी 11.97 फीसदी की बढ़त के साथ 131.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था। स्टॉक का दिन का ऊपरी स्तर 134.70 रुपये पर है जबकि इसका दिन का लो 117.40 रुपये पर है। स्टॉक का 52 वीक हाई 134.70 रुपये है जबकि इसका 52 वीक लो 81.00 रुपये पर है। स्टॉक का वर्तमान वॉल्यूम 8,323,259 शेयरों का है। कंपनी का मार्केट कैप 2,972 करोड़ रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें