Get App

निफ्टी बडे़ उतार-चढ़ाव के लिए हो रहा तैयार, एक्सपर्ट्स के सुझाए गए इंट्राडे कॉल्स जिनमें हो सकती है जोरदार कमाई

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि ओवरऑल चार्ट पैटर्न से संकेत मिलता है कि निफ्टी अब बड़े उतार-चढ़ाव की तैयारी कर रहा है। निफ्टी के लिए 16800 पर इमीडिएट सपोर्ट बना है जबकि इसके लिए 17150 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 28, 2022 पर 11:06 AM
निफ्टी बडे़ उतार-चढ़ाव के लिए हो रहा तैयार, एक्सपर्ट्स के सुझाए गए इंट्राडे कॉल्स जिनमें हो सकती है जोरदार कमाई
एक्सपर्ट्स के सुझाए 6 कॉल्स जिनमें इंट्राडे में हो सकती है दमदार कमाई

कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण 27 अप्रैल को बाजार लाल निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स जहां 537 प्वाइंट गिरकर 56,819 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 162 प्वाइंट टूटकर 17,038 पर बंद हुआ। आज BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट रही।

बाजार के आज की चाल पर नजर डालें तो एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी 7100 के ऊपर निकला है जबकि सेंसेक्स में भी 200 प्वाइंट की तेजी आई है। एनर्जी, FMCG, फार्मा, ऑटो में खरीदारी देखने को मिल रही है लेकिन बैंक निफ्टी लाल निशान में कारोबार कर रहा है। HUL 50,000 करोड़ के टर्नओवर वाली कंपनी बनी है। चौथी तिमाही में मुनाफा करीब 9% बढ़कर 2300 करोड़ रहा। अनुमान से अच्छी वॉल्यूम ग्रोथ निकली है। आज के कारोबार में शेयर 2.5 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।

वहीं नतीजों के लिहाज से आज बड़ा दिन है। AXIS BANK, BAJAJ FINSERV और SBI LIFE के आज नतीजे आएंगे। AXIS BANK का NII 21% बढ़ सकता है और मुनाफे में 7% की बढ़त संभव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें