नवंबर का महीना इक्विटी मार्केट के लिए मुश्किल का महीना रहा है। निवेशकों के लिए इस समय ग्लोबल डेवलपमेंट और कोविड-19 के नए वैरिएंट के मोर्चे पर हो रहे गतिविधियों पर नजर रखने की जरुरत है। इसके बावजूद Axis Securities का कहना है कि फंडामेटल फैक्टर मजबूत बने हुए है और निवेशकों के लिए लॉन्ग टर्म में कमाई के लिए अच्छे मौके नजर आ रहे है।
ब्रोकरेज हाउस को उम्मीद है कि आनेवाले तिमाही के नतीजे मजबूत रहेगे। जिसको देखते हुए दिसंबर 2022 तक निफ्टी में 20,200 का लेवल मुश्किल नजर नहीं आ रहा। एक्सिस सिक्योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कंपनियों द्वारा की गई प्राइस हाईक और कमोडिटी की कीमतों में आई गिरावट को देखते हुए इस बात की उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही से कंपनियों के मार्जिन पर दिख रहा दबाव कम होता नजर आएंगा जिससे आगे कंपनियों को आय और मार्जिन दोनों में सुधार आता दिखेगा।
Axis Securities का मानना है कि बाजार में काफी अच्छा करेक्शन आ चुका है। अब इसके बाद क्वालिटी शेयरों और थीम में बढ़त होती दिखेगी । पिछले 3 महीनों में लॉर्जकैप का प्रदर्शन स्मॉल और मिडकैप से बेहतर रहा है। अब स्मॉल और मिडकैप में वैल्यू आती दिख रही है। इस समय कई अच्छे छोटे-मझोले शेयर है जिनमें निवेश करके पैसे बनाए जा सकते है ।
अपने इन तर्कों के आधार पर Axis Securities ने कुछ लॉर्ज कैप , मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में निवेश करने की सलाह दी है। यहां हम आपको इन शेयरों की सूची दे रही है।
Axis Securities के चुनिंदा लॉर्जकैप शेयर
ICICI Bank (टार्गेट प्राइस - 975 रुपये) HCL Technologies (टार्गेट प्राइस - 1,390 रुपये), Bajaj Auto (टार्गेट प्राइस - 4,500 रुपये), Tech Mahindra ( टार्गेट प्राइस -1,700), Maruti Suzuki India (टार्गेट प्राइस - 8,500), State Bank of India (टार्गेट प्राइस - 645), Bharti Airtel (टार्गेट प्राइस - 820)है।
Axis Securities के चुनिंदा मिडकैप शेयर
Federal Bank (टार्गेट प्राइस - 125), Dalmia Bharat (टार्गेट प्राइस - 2,520) Varun Beverages (टार्गेट प्राइस - 1,050), Navin Fluorine International (टार्गेट प्राइस - 4,100), Ashok Leyland (टार्गेट प्राइस - 175) है।
Axis Securities के चुनिंदा स्म़ॉलकैप शेयर
Meanwhile, Krishna Institute of Medical Sciences (टार्गेट प्राइस -1,570), Equitas Small Finance Bank (टार्गेट प्राइस -78), Mold-Tek Packaging (टार्गेट प्राइस -755), और Amber Enterprises India (टार्गेट प्राइस -3,690) है।