17400-17000 के दायरे में घूमेगा निफ्टी, आज के 6 इंट्राडे कॉल्स जिनमें हो सकती है जोरदार कमाई

एचडीएफसी सिक्योरिटी के Devarsh Vakil का कहना है कि निफ्टी और बैंक निफ्टी अभी भी अपने 5 days EMA के ऊपर बने हुए है जो 17,138 और 35,971 पर स्थित है।

अपडेटेड Mar 24, 2022 पर 9:51 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आज के इंट्राडे कॉल्स, जिनमें हो सकती है दमदार कमाई

17000 के अहम सपोर्ट लेवल से जोरदार रिकवरी के बाद निफ्टी बुधवार अपनी यह तेजी कायम रखने में कामयाब नहीं रहा और कारोबार के अंत में 69 अंक गिरावट के साथ 17,245 पर बंद हुआ। वहीं बीएसई सेंसेक्स 304 अंक टूटकर 57,684 के स्तर पर बंद हुआ जबकि बैंक निफ्टी 201 अंक टूटकर 36,147 के स्तर पर बंद हुआ।

बाजार जानकारों का कहना है कि तेजी के साथ खुलने के बाद डेली चार्ट पर कल हमें एक लॉन्ग नेगेटिव कैंडल बनता नजर आया। टेक्निकल तौर पर देखें तो यह 17,500 के करीब स्थित एक बड़ी बाधा की और संकेत कर रहा है हालांकि पिछले 4 कारोबारी सत्रों के पैटर्न से पॉजिटीव और नेगेटिव के वैकल्पिक कैंडल पैटर्न का संकेत मिल रहा है। जिससे यह महसूस होता है कि निफ्टी में हमें 17,400- 17000 के बड़े दायरे में कारोबार होता दिखेगा।

बाजार में आज इंट्राडे में क्या हो ट्रेडिंग स्टैटजी इस पर बात करते हुए एचडीएफसी सिक्योरिटी के Devarsh Vakil का कहना है कि निफ्टी और बैंक निफ्टी अभी भी अपने 5 days EMA के ऊपर बने हुए है जो 17,138 और 35,971 पर स्थित है। ट्रेडरों को 17100 के स्टॉपलॉस के साथ निफ्टी में अपनी लॉन्ग पोजिशन बनाए रखनी चाहिए।


आज के इंट्राडे कॉल्स, जिनमें हो सकती है दमदार कमाई

Choice Broking के सुमीत बगड़िया की इंट्राडे कॉल्स

Jindal Steel: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 525-530 रुपये, स्टॉपलॉस 495 रुपये

Colgate Palmolive or COLPAL: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 1560- 1575 रुपये, स्टॉपलॉस 1500 रुपये

यह भी पढ़े- Hot Stocks | निफ्टी के लिए 17000 पर मजबूत सपोर्ट, आज की 3 शॉर्ट टर्म पिक्स जिनमें हो सकती है जोरदार कमाई

Anand Rathi Shares के मेहूल कोठारी की इंट्राडे कॉल्स

Tata Steel: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 1381 रुपये, स्टॉपलॉस 1300 रुपये

SMC Global Securities के मुदित गोयल की इंट्राडे कॉल्स

Tata Chemicals or TATACHEM: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 980 रुपये, स्टॉपलॉस 952 रुपये

Bonanza Portfoli के रोहित सिंघरे की इंट्राडे कॉल्स

Mahindra Lifespace: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 350 रुपये, स्टॉपलॉस 320 रुपये

Indian Hotels: वर्तमान स्तर पर खरीदें, लक्ष्य 230 रुपये, स्टॉपलॉस 210 रुपये

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।