बाजार में लगातार तीसरे दिन दबाव, जानिये आशीष बहेती की बाजार पर राय और किन स्टॉक्स पर है इनका दांव

आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 16200, 16300 और 16800 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

अपडेटेड May 09, 2022 पर 2:18 PM
NAV INVESTMENT के आशीष बहेती ने कहा कि आज इंडेक्स में सेल ऑन रैली की रणनीति अपनानी चाहिए

बाजार में लगातार तीसरे दिन दबाव है। हालांकि निचले स्तरों से रिकवरी की कोशिश नजर आ रही है। निफ्टी 17300 के पार निकल गया है। वहीं बैंक निफ्टी में भी रिकवरी दिख रही है। निफ्टी 17200 के स्तर पर पुट राइटर्स नजर आने लगे हैं। वहीं बैंक निफ्टी पर 34000 के स्तर पर पुट राइटर्स जमने लगे हैं। ऐसे में ऑप्शंस के आंकड़ों के जरिये हम समझने की कोशिश करेंगे कि इस हफ्ते के लिए राइटर्स कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्केस में आज के हमारे एक्सपर्ट NAV INVESTMENT के आशीष बहेती हैं।

वायदा बाजार में आज के LONG रोल्स वाले शेयर

ABB, INDUS TOWER, BAJAJ FINSERV और FEDERAL BANK


वायदा बाजार में आज के SHORT रोल्स वाले शेयर

CANFIN HOME, CANARA BANK, TATA POWER और MOTHERSON

निफ्टी की रेंज

निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 16400, 16500 और 16600 के स्तर पर एक्टिव नजर आये

निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 16200, 16300 और 16800 के स्तर पर एक्टिव नजर आये

शेयर बाजार का कमाई वाला खेल, जिसमें खिलाड़ी करेंगे मुकाबला और आपकी हो सकती है कमाई

बैंक निफ्टी की रेंज

बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 34500, 34700 और 35200 के स्तर पर एक्टिव नजर आये

बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 34200, 34300 और 34400 के स्तर पर एक्टिव नजर आये

NAV INVESTMENT के आशीष बहेती की बाजार पर राय

आशीष बहेती ने निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राय देते हुए कहा आज के दिन बाजार में इंडेक्स में ट्रेड करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा फिलहाल इंडेक्स में रिस्क रिवार्ड फेवरेबल नजर नहीं आ रहा है। इसलिए इंडेक्स पर आज सेल ऑन राइज की सलाह होगी। जब भी उछाल मिले इसमें बेचकर चलना चाहिए।

आशीष बहेती के ट्रेडिंग आईडियाज

Infosys May Fut : खरीदें-1573 रुपये, लक्ष्य-1620 रुपये, स्टॉपलॉस-1545 रुपये

Gujarat Gas May Fut : खरीदें-520 रुपये, लक्ष्य-530 रुपये, स्टॉपलॉस-515 रुपये

Indian Hotels May Fut : बेचें-241 रुपये, लक्ष्य-235 से 230 रुपये, स्टॉपलॉस-246 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः Kotak Mahindra Bank

आशीष ने सस्ते ऑप्शन के रूप में कोटक महिंद्रा बैंक में मई सीरीज की 1800 के स्ट्राइक वाली कॉल 32 रुपये के आस-पास खरीदने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 42 से 50 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। इसमें 22 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।