Rail Vikas Nigam में दिखी जोरदार तेजी, किरगीज रिपब्लिक के साथ हुए करार ने भरा जोश

वर्तमान में यह शेयर अपने 52वीक हाई से 22.79 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है जबकि 52 वीक लो से 81.84 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।

अपडेटेड Dec 01, 2021 पर 6:56 PM
Rail Vikas Nigam के शेयर में आज के इंट्राडे कारोबार में 4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली

रेल विकास निगम (Rail Vikas Nigam)के शेयरों में आज के इंट्राडे कारोबार में 4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली और यह 35.05 रुपये का स्तर छुता नजर आया।

कंपनी ने Kyrgyz Republic (किरगीज गणराज्य) के साथ किरगीजस्तान में रेलवे कॉरिडोर के विकास के लिए एक करार पर हस्ताक्षर किए है।

कंपनी ने यह करार किरगिजस्तान सरकार से जुड़ी एक संस्था इकोनॉमी पॉलिसी रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ किरगीज रिपब्लिक के साथ की है। यह रेलवे कॉरिडोर किरगिजस्तान के Bishkek को Karakechenskoye से जोड़ेगा। इस खबर के चलते आज यह शेयर जोश में दिखा और इंट्राडे में इसमें 4 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली।


आज बाजार में दिखी मजबूती, डीलिंग रूम्स ने इस बैंकिंग और ऑटो स्टॉक में कराई खरीदारी

हालांकि कारोबार के अंत में यह शेयर एनएसई पर 0.60 रुपये (1.79%) की बढ़त के साथ 34.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं बीएसई पर यह शेयर 0.50 रुपये  (1.49%) की मजबूती के साथ 34.05 के स्तर पर बंद हुआ। 

वर्तमान में यह शेयर अपने 52वीक हाई से 22.79 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है जबकि 52 वीक लो से 81.84 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।