राकेश झुनझुनवाला ने इस ऑटो स्टॉक में बुक किया मुनाफा, इस साल इस शेयर मे दिखी 15% गिरावट

इस दिग्गज ऑटो शेयर में पिछले एक महीने में 11 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है

अपडेटेड Apr 11, 2022 पर 4:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
राकेश झुनझुनवाला ने जनवरी से मार्च 2022 की तिमाही के दौरान ऑटो कंपनी के शेयर बेचे हैं

अप्रैल का महीना कई कॉरपोरेट कंपनियों के तिमाही नतीजों की घोषणा लेकर आता है। लिस्टेड कंपनियों के शेयरहोल्डिंग पैटर्न का एक रिटेल निवेशक बेसब्री से इंतजार करता है। रिटेल निवेशक लिस्टेड कंपनियों के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक उन टॉप निवेशकों के बारे में जानते हैं। उनके पोर्टफोलियो को देखकर और विश्लेषण करके अपना पोर्टफोलियो तैयार करते हैं।

Escorts के Q4FY22 शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार जिनके पास कंपनी में 1 प्रतिशत या उससे अधिक हिस्सेदारी है उनमें राकेश झुनझुनवाला का नाम नहीं है। राकेश झुनझुनवाला दिसंबर 2021 तिमाही में Escorts के 75 लाख शेयर या 5.80 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। मार्च तिमाही में नाम नहीं होने का मतलब है कि बिग बुल ने जनवरी से मार्च 2022 तिमाही के दौरान शेयर बेचे हैं।

राकेश झुनझुनवाल के पास थे 75 लाख शेयर


वहीं झुनझुनवाला ने अपने पूरे 75 लाख शेयर बेच दिये हैं या उनके पास अभी भी Escorts के कुछ शेयर हैं ये पता नहीं चल सका है। जबकि शेयरहोल्डिंग पैटर्न में केवल कंपनी में 1 प्रतिशत या उससे अधिक हिस्सेदारी रखने वाले शेयरहोल्डर्स के नाम हैं और इनका नाम नहीं है।

Rocket Share: इस छोटे स्टॉक में 5 साल में 1 लाख हुआ 94 लाख, मिला 9300% का रिटर्न, क्या आपको मिला कमाने का मौका

रिटेल निवेशक द वॉरेन बफेट ऑफ इंडिया' के रूप में मशहूर राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो को फॉलो करते हैं। राकेश झुनझुवाला ने Q4FY22 में ऑटो स्टॉक एस्कॉर्ट्स (Escorts) में प्रॉफिट बुक किया है। Escorts के जनवरी से मार्च 2022 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में कंपनी के व्यक्तिगत शेयरधारकों की सूची में झुनझुनवाला का नाम नहीं है।

Escorts शेयर के भाव का लेखा-जोखा

मिंट में छपी खबर के अनुसार पिछले एक साल में Escorts के शेयरों ने अपने शेयरधारकों को 30 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है। वहीं Escorts का शेयर दिसंबर 2021 के बाद से निगेटिव रुख दिखा रहा है। पिछले एक महीने में Escorts का शेयर 11 प्रतिशत से अधिक की फिसल गया है। सालाना आधार पर लगभग 1900 रुपये से 1615 रुपये के स्तर नीचे आ गया है। इस साल यानी 2022 में इसमें 15 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।