Get App

राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाला स्टॉक अपने 52-वीक हाई से 65% टूटा, क्या आपके पास भी है ये शेयर

इस कंपनी का बोर्ड 13 मई को शेयरधारकों के लिए बोनस शेयर जारी करने पर भी विचार करेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड May 11, 2022 पर 3:44 PM
राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाला स्टॉक अपने 52-वीक हाई से 65% टूटा, क्या आपके पास भी है ये शेयर
31 मार्च 2022 के शेयरहोल्डिंग डेटा पैटर्न के अनुसार झुनझुनवाला के इस कंपनी में करीब 10 प्रतिशत की हिस्सेदारी है

देश के दिग्गज निवेशकों में शुमार राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के पोर्टफोलियो में शामिल स्टॉक पर रिटेल निवेशकों की नजरें लगी रहती हैं। उनके पोर्टफोलियो में शामिल स्टॉक कभी उड़ान भरते हैं तो कभी गोता लगाते हैं। आज ऐसे ही एक शेयर ने बीएसई पर गोता लगाया है। राकेश झुनझुनवाला पोर्टफोलियो में स्टॉक नजारा टेक्नोलॉजीस (Nazara Technologies) के शेयरों ने बुधवार को इंट्रा-डे ट्रेड में बीएसई पर 7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,181.55 रुपये का रिकॉर्ड निचला स्तर छुआ। ये स्टॉक लगातार सातवें दिन कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है और इस अवधि के दौरान 24 प्रतिशत फिसल गया है।

पिछले एक महीने में S&P BSE सेंसेक्स में 8 प्रतिशत की गिरावट की तुलना में Nazara Technologies का बाजार मूल्य 29 प्रतिशत गिर गया है। यह अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) मूल्य 1,101 रुपये प्रति शेयर के करीब कारोबार कर रहा था।

Nazara Technologies ने 30 मार्च, 2021 को शेयर बाजार में शुरुआत की थी। हालिया गिरावट के साथ स्टॉक ने अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर के साथ ही 11 अक्टूबर, 2021 को 3,354 रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर से 65 प्रतिशत गिर गया है।

शेयरहोल्डिंग पैटर्न डेटा के मुताबिक 31 मार्च 2022 तक राकेश झुनझुनवाला के पास Nazara Technologies में 10.10 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें