Get App

Rakesh Jhunjhunwala पर भारी पड़ रहा अप्रैल, 6 दिन में 900 करोड़ रुपये का नुकसान, जानिए डिटेल

स्टॉक एनालिसिस से जुड़े प्लेटफॉर्म ट्रेंडलाइन (Trendlyne platform) से पता चलता है कि अप्रैल, 2022 में अभी तक Rakesh Jhunjhunwala के पोर्टफोलियो की नेटवर्थ घटकर 32,846 करोड़ रुपये थी, जबकि मार्च तक यह 33,754 करोड़ रुपये थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 11, 2022 पर 9:17 AM
Rakesh Jhunjhunwala पर भारी पड़ रहा अप्रैल, 6 दिन में 900 करोड़ रुपये का नुकसान, जानिए डिटेल
कुल नेटवर्थ पर गौर करें तो राकेश झुनझुनवाला की 11,358 करोड़ रुपये की वैल्यू के साथ सबसे ज्यादा होल्डिंग टाइटन (Titan) में है

Rakesh Jhunjhunwala portfolio : दलाल स्ट्रीट के दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला को अप्रैल की शुरुआत में तगड़ा झटका लगा है। इस महीने के छह ट्रेडिंग सेशंस में झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो की नेटवर्थ में 2.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।

लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्टॉक एनालिसिस से जुड़े प्लेटफॉर्म ट्रेंडलाइन (Trendlyne platform) से पता चलता है कि अप्रैल, 2022 में अभी तक झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो की नेटवर्थ घटकर 32,846 करोड़ रुपये रह गई, जबकि मार्च तक यह 33,754 करोड़ रुपये थी। इस प्रकार अप्रैल में यानी महज 6 ट्रेडिंग सेशंस में झुनझुनवाला की नेवटर्थ 907 करोड़ रुपये यानी लगभग 2.50 फीसदी कम हो चुकी है।

इन शेयरों ने पहुंचाया ज्यादा नुकसान

वीकली हाई और लो पर गौर करें तो प्लेटफॉर्म दिखाता है कि झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल एस्कॉर्ट्स (Escorts), फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare), डीबी रियल्टी (DB Realty), मेट्रो ब्रांड्स (Metro Brands), वीआईपी इंडस्ट्रीज (VIP Industries), फेडरल बैंक (Federal Bank) और डेल्टा कॉर्प (Delta Corp) में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें