दुनिया के सबसे बड़े ऑइल रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स के ऑपरेटर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Ltd) ने फरवरी में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से कम से कम 150 लाख बैरल रूसी तेल का ऑर्डर दिया है। ये जानकारी ट्रेड सोर्स से मिली है। सूत्रों ने कहा कि रिलायंस ने जून तिमाही में हर महीने औसतन 50 लाख बैरल खरीदने के ऑर्डर दिये हैं। हालांकि रिलायंस ने इस बारे में रॉयटर्स के ईमेल का तुरंत जवाब नहीं दिया।
