Get App

RIL के शेयर 5 दिनों में 7% चढ़े, जानिए अब निवेशक को क्या करना चाहिए

RIL में आई इस तेजी के चलते बेंचमार्क इंडेक्स को भी सपोर्ट मिल रहा है, BSE पर RIL का मार्केट कैप 18.7 लाख करोड़ रुपए के पार चला गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 21, 2022 पर 11:36 PM
RIL के शेयर 5 दिनों में 7% चढ़े, जानिए अब निवेशक को क्या करना चाहिए
आरआईएल में आई इस तेजी के चलते बेंचमार्क इंडेक्स को भी सपोर्ट मिल रहा है। BSE पर RIL का मार्केट कैप 18.7 लाख करोड़ रुपए के पार चला गया है

इंडेक्स हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. ( Reliance Industries Ltd (RIL) के शेयरों ने आज यानी गुरुवार के शुरुआती कारोबार में BSE पर अपना नया ऑल टाइम हाई बनाया। आज इस शेयर ने 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखाते हुए 2,775 रुपए प्रति शेयर का स्तर छू लिया। आरआईएल में आई इस तेजी के चलते बेंचमार्क इंडेक्स को भी सपोर्ट मिल रहा है। BSE पर RIL का मार्केट कैप 18.7 लाख करोड़ रुपए के पार चला गया है।

इस हफ्ते के दौरान ही रिलायंस ब्रैंड ने बताया था कि रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड (RBL) अनडिस्क्लोज्ड अमाउंट पर लीडिंग फैशन हाउस अबू जानी संदीप खोसला (एजेएसके) में 51 प्रतिशत की हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। दोनों कंपनियों के एक संयुक्त बयान के अनुसार, रिलायंस समूह की फर्म आरबीएल ने एजेएसके में स्वयं या अपने सहयोगियों के माध्यम से निवेश करने के लिए एक निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। RBL रिलायंस रिटेल वेंचर्स (RRVL)की सब्सिडियरी है जो लक्जरी और रिटेल कारोबार में तेजी से विस्तार कर रही है।

बाजार जानकारों के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतें वित्त वर्ष 2022 की पूरी चौथी तिमाही के दौरान पॉजिटिव रही हैं। बाजार कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे मजबूत रहने का अनुमान लगा रहा है। ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन में सुधार के चलते कंपनी का पेट्रोकेमिकल कारोबार में तेजी रहने की संभावना है। ARPU में संभावित बढ़ोतरी के चलते रिलायंस जियो के नतीजे भी अच्छे रहने की संभावना है। इसके अलावा मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाले इस कारोबारी समूह के न्यू एनर्जी सेक्टर में कदम रखने से भी मार्केट एनालिस्ट इस स्टॉक पर बुलिश हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें