RITES : इस सरकारी कंपनी के शेयर में 10% की रैली, एक्सपर्ट को अभी भी दिख रहा कमाई का मौका

सरकारी इंजीनियरिंग, डिजाइनिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी के शेयर में पिछले 5 दिन में 15 फीसदी की रैली देखने को मिली है। इससे पहले शेयर ने 29 सितंबर, 2022 को अपना 330.55 रुपये का हाई छूआ था

अपडेटेड Oct 03, 2022 पर 2:15 PM
Story continues below Advertisement
RITES ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के लिए डिजाइन, इंजीनियरिंग कंसल्टैंसी और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट का काम करती है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    RITES Shares : हेवी वॉल्यूम और मजबूत आउटलुक के सहारे राइट्स के शेयरों में सोमवार, 3 अक्टूबर को तगड़ी रैली देखने को मिल रही है। बीएसई पर इंट्राडे में शेयर लगभग 10 फीसदी मजबूत होकर 358.95 रुपये पर पहुंच गए, जो उसका रिकॉर्ड हाई है। हालांकि, बाद में तेजी सीमित हो गई और दोपहर 1.30 बजे शेयर 5 फीसदी मजबूत होकर 342 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    तीन महीने में 47 फीसदी चढ़ा शेयर

    सरकारी इंजीनियरिंग, डिजाइनिंग और कंस्ट्रक्शन कंपनी के शेयर में पिछले 5 दिन में 15 फीसदी की रैली देखने को मिली है। इससे पहले शेयर ने 29 सितंबर, 2022 को अपना 330.55 रुपये का हाई छूआ था। दोपहर 1.30 बजे बीएसई और एनएसई पर राइट्स के 44 लाख शेयरों के सौदे हो चुके थे, जो सामान्य ट्रेडिंग वॉल्यूम की तुलना में 7 गुना है।


    पिछले तीन महीने में राइट्स के शेयर में 47 फीसदी की तगड़ी रैली देखने को मिली है, जबकि बेंचमार्क इंडेक्स इस अवधि में 8 फीसदी ही मजबूत हुआ है।

    कंपनी के लिए हैं खासी संभावनाएं

    RITES ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के लिए डिजाइन, इंजीनियरिंग कंसल्टैंसी और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट का काम करती है। RITES की सब्सिडियरी REMC पावर मैनेजमेंट और जेनरेशन के बिजनेस से जुड़ी हुई है।

    Nykaa Bonus Issue: नायका के शेयरों में 11% तक की दमदार रैली, बोनस शेयर के ऐलान से लौटी खरीदारी

    कंपनी के लिए रेलवे लाइनों के विद्युतीकरण या डबलिंग, रोड कंस्ट्रक्शन, अर्बन मोबिलिटी और रोपवेज में निवेश, कंस्ट्रक्शन में निजी भागीदारी और हाईवेज, पोर्ट्स, एयरपोर्ट्स के रखरखाव में खासी संभावनाएं हैं।

    राइट्स ने वित्त वर्ष 22 की अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा, वित्त वर्ष 2022-23 में 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के प्रस्तावित इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च के साथ ही 2029-30 के लिए नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन और नेशनल रेल प्लान के तहत 142 ट्रिलियन रुपये की परियोजनाओं की पहचान किए जाने का अनुमान है।

    क्या है एक्सपर्ट की सलाह

    GEPL Capital के विज्ञान सावंत ने भी हाल में राइट्स पर निवेश की सलाह दी थी। साववंत के मुताबिक, शॉर्ट टर्म यानी 2 से 3 सप्ताह में शेयर 400 रुपये के स्तर छू सकता है। इस प्रकार शेयर में अभी भी अच्छी कमाई के मौके हैं। इसके भाव में पहले से ही मजबूत मोमेंटम हैं। इस वॉल्यूम के साथ ब्रेकआउट हुआ है जिससे बेक्रआउट की पुष्टि हो रही है। इसमें Bollinger band की स्थिति वोलैटिलिटी के साथ शेयर का भाव ऊपर चढ़ने का संकेत दे रही है।

    वीकली और डेली टाइम फ्रेम पर आरएसआई 50 ​​अंक से ऊपर बना हुआ है जो स्टॉक में मजबूत मोमेंटम को दर्शा रहा है। विज्ञान ने कहा कि इस स्टॉक में खरीदारी करने से इसमें 400 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। इसमें 285 रुपये स्टॉपलॉस होना चाहिए।

    डिसक्लेमर : मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।