Ruchi Soya को मार्च तिमाही में 234 करोड़ रुपये प्रॉफिट, 5 रुपये के डिविडेंड का किया ऐलान

स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, वित्त वर्ष 22 की चौथी तिमाही में रुचि सोया का प्रॉफिट 25 फीसदी घटकर 234.43 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एक साल पहले की समान तिमाही के यह 314.33 करोड़ रुपये रहा था

अपडेटेड May 27, 2022 पर 12:40 PM
नतीजों के ऐलान के बाद बीएसई पर रुचि सोया (Ruchi Soya) का शेयर 2.50 फीसदी की मजबूती के साथ 1,122 रुपये (दोपहर 12 बजे) पर कारोबार कर रहा है

Ruchi Soya Q4 results : रुचि सोया इंडस्ट्रीज लि. ने शुक्रवार को चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। एफएमसीजी कंपनी ने मार्च, 2022 में समाप्त वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही के दौरान 234.43 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 5 रुपये (250 फीसदी) डिविडेंड का भी ऐलान किया है।

नतीजों के ऐलान के बाद बीएसई पर रुचि सोया (Ruchi Soya) का शेयर 2.50 फीसदी की मजबूती के साथ 1,122 रुपये (दोपहर 12 बजे) पर कारोबार कर रहा है।

राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाला यह स्टॉक अपने लाइफ टाइम हाई से 18% नीचे, एक्सपर्ट्स से जानिए क्या है यह निवेश का सही समय


वित्त वर्ष 22 में 18.50 फीसदी बढ़ा प्रॉफिट

स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, वित्त वर्ष 22 की चौथी तिमाही में कंपनी ने 234.43 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ, जो एक साल पहले की समान तिमाही के 314.33 करोड़ रुपये से 25 फीसदी कम है। हालांकि, कंपनी ने वित्त वर्ष 22 में 18.50 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 806.30 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि वित्त वर्ष 21 में यह आंकड़ा 680.77 करोड़ रुपये रहा था।

Muthoot Finance के शेयरों में 9% से ज्यादा गिरावट, कमजोर नतीजों से बढ़ा दबाव, मोतीलाल ओसवाल की है क्या सलाह

24,205.37 करोड़ रुपये रहा रेवेन्यू

कंपनी के प्रॉफिट में बढ़ोतरी की मुख्य वजह ऑपरेशनल रेवेन्यू और दूसरे स्रोतों से इनकम में बढ़ोतरी रही। वित्त वर्ष में, रुचि सोया लि. ने ऑपरेशंस से 24,205.37 करोड़ रुपये रेवेन्यू दर्ज किया। वित्त वर्ष 2021-22 में Ruchi Soya Limited का प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) 1,074.38 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2020-21 में यह 514.40 करोड़ रुपये के स्तर पर था। इस प्रकार कंपनी मार्च, 2022 में समाप्त वित्त वर्ष के दौरान अपनी पीबीटी दोगुना करने में कामयाब रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।