Get App

बजाज ऑटो के टू-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री में आई गिरावट, कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शेयर फिसला

सालाना आधार पर बजाज ऑटो की घरेलू दोपहिया बिक्री जून में 20 प्रतिशत गिरकर 125,083 गाड़ियां हो गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 01, 2022 पर 11:21 AM
बजाज ऑटो के टू-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री में आई गिरावट, कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शेयर फिसला
सालाना आधार पर जून में बजाज ऑटो की घरेलू बिक्री 15 प्रतिशत गिरकर 138,351 गाड़ियां रही और निर्यात 13 प्रतिशत बढ़कर 208,653 गाड़ियां रहा

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) कंपनी द्वारा जून महीने के लिए दोपहिया वाहनों की बिक्री में कमजोर रहने की सूचना दिये जाने के बाद बजाज ऑटो के शेयरों में आज यानी कि शुक्रवार 1 जुलाई को गिरावट नजर आई। बजाज ऑटो की घरेलू दोपहिया बिक्री जून में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत गिरकर 125,083 गाड़ियां रह गई। जबकि एक साल पहले इसी महीने में COVID-19 महामारी की दूसरी लहर का आंशिक असर भी देखने को मिल था।

कुल मिलाकर देखा जाये तो टू-व्हीलर की बिक्री सालाना आधार पर पिछले महीने में केवल 2 प्रतिशत बढ़कर 315,948 गाड़ियां ही रह गई। इसके पीछे की एक वजह ये भी रही कि कंपनी को सेमीकंडक्टर हासिल करने से संबंधित चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

एनालिस्ट्स को उम्मीद थी कि कंपनी जून के लिए लगभग 321,000 गाड़ियों की बिक्री की रिपोर्ट देगी। बाजार में उम्मीद थी कि रबी सीजन की अच्छी फसल के कारण दोपहिया वाहनों की बिक्री में सुधार देखने को मिल सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कमर्शियल गाड़ियों (CV) के कारोबार में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। घरेलू सीवी की बिक्री सालाना आधार पर 114 प्रतिशत बढ़कर 13,268 गाड़ियां हो गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें